नॉर्ड स्ट्रीम
| नॉर्ड स्ट्रीम | |
|---|---|
नॉर्ड स्ट्रीम की अवस्थिति | |
| स्थान | |
| देश | रूस जर्मनी |
| निर्देशांक | 60°31′44″N 28°4′21″E / 60.52889°N 28.07250°E 54°8′24″N 13°38′23″E / 54.14000°N 13.63972°E |
| सामान्य दिशा | पूर्व–पश्चिम–दक्षिण |
| से | वायबोर्ग, रूस |
| गुजरती है | बाल्टिक सागर |
| को | लुमबिन, ग्रेबस्वाल्ड के पास, जर्मनी |
| सामान्य जानकारी | |
| प्रकार | प्राकृतिक गैस |
| साझीदार | गाज़प्रोम यूनिपर Wintershall Dea Gasunie Engie |
| प्रचालक | नॉर्ड स्ट्रीम एजी |
| पाइप के निर्माता | EUROPIPE OMK Sumitomo |
| पाइप के संस्थापक | Saipem |
| पाइप की परतें | Castoro Sei |
| ठेकेदार | Rambøll Environmental Resource Management Marin Mätteknik IfAÖ PeterGaz DOF Subsea Intec Engineering Tideway BV Royal Boskalis Westminster EUPEC PipeCoatings Rolls-Royce plc Dresser-Rand Group Siirtec Nigi SPA |
| सेवारंभ | 8 नवंबर 2011 (पहली लाइन) 8 अक्टूबर 2012 (दूसरी लाइन) |
| तकनीकी जानकारी | |
| लंबाई | 1,222 kमी॰ (759 मील) |
| अधिकतम निस्सरण | 55 billion m3/a (1.9 trillion cu ft/a) |
| व्यास | 1,220 mमी॰ (48 इंच) |
| कंप्रेसर स्टेशन की संख्या | 1 |
| कंप्रेसर स्टेशन | पोर्तोवाया |
| नॉर्ड स्ट्रीम 2 | |
|---|---|
| स्थान | |
| देश | रूस जर्मनी |
| निर्देशांक | 60°33′24″N 28°3′59″E / 60.55667°N 28.06639°E 54°8′24″N 13°38′23″E / 54.14000°N 13.63972°E |
| सामान्य दिशा | पूर्व-पश्चिम-दक्षिण |
| से | उस्ट-लूगा, रूस |
| गुजरती है | बाल्टिक सागर |
| को | लुमबिन, ग्रेबस्वाल्ड के पास, जर्मनी |
| सामान्य जानकारी | |
| प्रकार | प्राकृतिक गैस |
| साझीदार | गाज़प्रोम यूनिपर Wintershall Dea OMV Engie Royal Dutch Shell |
| प्रचालक | नॉर्ड स्ट्रीम 2 एजी |
| पाइप के निर्माता | EUROPIPE OMK Chelyabinsk Pipe-Rolling Plant (Chelpipe) |
| पाइप के संस्थापक | Allseas (Until 21 December 2019) |
| पाइप की परतें | Pioneering Spirit Solitaire C10 |
| संभावना | 2021 |
| तकनीकी जानकारी | |
| लंबाई | 1,230 kमी॰ (760 मील) |
| अधिकतम निस्सरण | 55 billion m3/a (1.9 trillion cu ft/a) |
| व्यास | 1,220 mमी॰ (48 इंच) |
| कंप्रेसर स्टेशन की संख्या | 1 |
| कंप्रेसर स्टेशन | स्लावयान्सकाया |
नॉर्ड स्ट्रीम (पूर्व नाम: नॉर्थ ट्रांसगैस और उत्तर यूरोपीय गैस पाइपलाइन; रूसी: Северный поток, सेवेर्नी पोतोक), रूस से जर्मनी तक बाल्टिक सागर के नीचे चलने वाली अपतटीय प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों की एक प्रणाली है। इसमें दो सक्रिय पाइपलाइनें शामिल हैं, पहली पाइपलाइन जो कि मूल नॉर्ड स्ट्रीम है, वायबोर्ग से ग्रेबस्वाल्ड के पास स्थित लुबमिन तक जाती है, और दूसरी जिसे नॉर्ड स्ट्रीम 2 कहा जाता है जिसके अंतर्गत दो निर्माणाधीन पाइपलाइनें आती हैं, जो उस्ट-लूगा से लुबमिन तक जाती हैं। लुबमिन में यह लाइनें, चेक सीमा पर ओपल लाइन से ऑल्बर्नहौ और एनईएल लाइन से ब्रेमेन के पास रेहडेन के लिए जुड़ती हैं।
मूल नॉर्ड स्ट्रीम, का स्वामित्व और संचालन नॉर्ड स्ट्रीम एजी के पास है, जिसकी प्रमुख शेयरधारक रूसी गणराज्य की कंपनी गाज़प्रोम है, और नॉर्ड स्ट्रीम 2 का स्वामित्व नॉर्ड स्ट्रीम 2 एजी के पास है और इसका संचालन भी इसी के द्वारा किया जाएगा, जो कि गाज़प्रोम की पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी भी है।
नॉर्ड स्ट्रीम की पहली लाइन (जिसे नॉर्ड स्ट्रीम 1[1]) के नाम से भी जाना जाता है) का निर्माण कार्य मई 2011 में संपन्न हुआ था और इसका उद्घाटन 8 नवंबर 2011 को हुआ था। नॉर्ड स्ट्रीम की दूसरी लाइन का निर्माण 2011-2012 में पूरा हुआ था और 8 अक्टूबर 2012 को इसका उद्घाटन किया गया था। 1,222 किमी (759 मील) की लंबाई के साथ नॉर्ड स्ट्रीम दुनिया की सबसे लंबी उप-समुद्री पाइपलाइन है, इससे पहले लैंगेल्ड पाइपलाइन को यह खिताब मिला हुआ था।[2] नॉर्ड स्ट्रीम 2 का निर्माण कार्य 2018–2019 में, अमेरिकी प्रतिबंधों के लागू होने के कारण रुक गया था, और पहले इसके 2020 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद थी।[3] अब नॉर्ड स्ट्रीम 2 का 2021 की पहली छमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।[4]
नॉर्ड स्ट्रीम में गैस की कुल वार्षिक क्षमता 55 billion मी3 (1.9 trillion घन फुट) है, और नॉर्ड स्ट्रीम 2 के साथ इस क्षमता का बढ़ कर दुगना यानी कि 110 billion मी3 (3.9 trillion घन फुट) हो जाने की उम्मीद है।[5][6][7]
नॉर्ड स्ट्रीम परियोजनाओं का विरोध संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ कई मध्य और पूर्वी यूरोपीय देश इस आशंका के कारण कर रहे हैं कि यह पाइपलाइनें इस क्षेत्र में रूस के प्रभाव को बढ़ाएंगी। नॉर्ड स्ट्रीम 2 का अमेरिकी विरोध, अमेरिका में प्राकृतिक गैस के उत्पादन में हुई वृद्धि से भी प्रभावित है, क्योंकि अमेरिकी यूरोपीय संघ को रूसी प्राकृतिक गैस के स्थान पर अपनी अमेरिकी शेल गैस बेचना चाहता है।[8]
"नॉर्ड स्ट्रीम" नाम कभी-कभी एक व्यापक पाइपलाइन नेटवर्क को संदर्भित करता है, जिसमें रूसी संघ में फीडिंग ऑनशोर पाइपलाइन और पश्चिमी यूरोप में आगे के कनेक्शन शामिल हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Kuzmin, Andrey (21 December 2019). "Russia to go ahead with gas pipe project despite U.S. sanctions". रॉयटर्स. अभिगमन तिथि: 3 September 2020.
- ↑ "Nord Stream Passes Ships and Bombs". The Moscow Times. Bloomberg. 5 May 2011. मूल से से 26 जून 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 September 2011.
- ↑ Gardner, Timothy (17 December 2019). "Bill imposing sanctions on companies building Russian gas pipeline heads to White House". Reuters. अभिगमन तिथि: 22 December 2019.
- ↑ "Nord Stream 2 Set to Finish Bulk of Work on One Line in June". Bloomberg.com (अंग्रेज़ी भाषा में). 14 January 2021.
- ↑ Zhdannikov, Dmitry; Pinchuk, Denis (12 December 2008). "Russia's Gazprom to expand Nord Stream gas pipeline with E.ON, Shell, OMV". Reuters. 19 June 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 19 June 2015.
- ↑ Gurzu, Anca (30 October 2019). "Nord Stream 2 clears final hurdle – but delays loom". Politico. अभिगमन तिथि: 23 December 2019.
- ↑ Elliott, Stuart (4 December 2019). "Nord Stream 2 construction in Danish waters under way: contractor". S&P Global Platts. अभिगमन तिथि: 23 December 2019.
- ↑ "Nord Stream 2: An EU-Russian Gas Pipeline". Noa. 20 December 2019. मूल से से 30 दिसंबर 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 30 December 2019.