नीलचक्री ऑक्टोपस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नीलचक्री ऑक्टोपस
Blue-ringed octopus
बड़ा नीलचक्री ऑक्टोपस
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: मोलस्का (Mollusca)
वर्ग: सेफ़ैलोपोड (Cephalopoda)
गण: ऑक्टोपस (Octopoda)
कुल: ओक्टिपोडिडाए (Octopodidae)
उपकुल: ओक्टिपोडिनाए (Octopodinae)
वंश: Hapalochlaena
रोबसन, १९२९
जातियाँ

H. fasciata
H. lunulata
H. maculosa
H. nierstraszi (?)

नीलचक्री ऑक्टोपस (Blue-ringed octopus) तीन या चार ऑक्टोपस (अष्टबाहु) जातियों का एक समूह है जो हिन्दप्रशांत महासागर में रहते हैं। इनके शरीर पर पीली त्वचा पर काले और नीले रंग के छल्ले बने होते हैं जिनके बीच भूरा रंग होता है। उत्तेजित होने पर बीच का भूरा रंग गाढ़ा हो जाता है और छल्ले जगमगाते हुए लगते हैं। नीलचक्री ऑक्टोपस १२ से २० सेमी (५ से ८ इंच) के आकार के होते हैं। अपने छोटे आकार और निर्मल स्वभाव के बावजूद यह बहुत ही विषैले होते हैं और मनुष्यों को इनसे बहुत ही सावधानी बरतने की चेतावनी दी जाती है। इनका प्रमुख ग्रास केकड़े और झींगे होते हैं।[1][2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Rudramurthy, N.; Sethi, S. N. (November 2013). "Blue ring Octopus, Hapalochlaena nierstraszi, from the Bay of Bengal along the Chennai Coast". Fishing Chimes 33 (82-83).
  2. Cheng, M.W. & R.L. Caldwell 2000. Sex identification and mating in the blue-ringed octopus, Hapalochlaena lunulata. Anim Behav. 60(1): 27-33.