निथम ओरु वाणम (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
निथम ओरु वानम
चित्र:Nitham Oru Vaanam.jpg
पोस्टर
निर्देशक रा. कार्थिक
लेखक रा. कार्थिक
निर्माता श्रीनिधि सागर
पी. रूपक प्रणव तेज
अजीत अंधारे
अभिनेता अशोक सेलवन
रितु वर्मा
छायाकार विधु अयन्ना
संपादक एंथनी
संगीतकार गोपी सुंदर
धरन कुमार
निर्माण
कंपनियां
वियाकॉम18 स्टूडियोज]]
राइज़ ईस्ट एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 4 नवम्बर 2022 (2022-11-04)
देश भारत
भाषा तमिल

निथम ओरु वाणम (अनुवाद-ए स्काई ऑफ इटरनिटी) 2022 में आई भारतीय तमिल भाषी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है। फिल्म की कथा रा. कार्तिक ने लिखी थी। रा. कार्तिक ने अपने फ़िल्मी निर्देशन की शुरुआत इसी फ़िल्म से की थी।[1] फिल्म में अशोक सेलवन और रितु वर्मा के साथ अपर्णा बालामुरली और शिवात्मिका राजशेखर ने मुख्य भूमिका निभाई है। गोपी सुंदर ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। इसका छायांकन विधु अय्याना ने किया है। फिल्म की घोषणा जनवरी 2017 में की गई थी, लेकिन फिल्म के कलाकारों में बदलाव करने के कारण जून 2021 में इसे फिर से लॉन्च किया गया। फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज़ हुई थी। सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म ने औसत कमाई की।

कथानक[संपादित करें]

निथम ओरु वाणम फ़िल्म की कथा एक जुनूनी युवा व्यक्ति अर्जुन के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी आदत थी कि वह जो भी कहानी पढ़ता था खुद को उस कहानी का नायक समझने लगता था। काफ़ी समय बाद उसकी मुलाकात जननी नाम की एक महिला से होती है। उसे लगता था कि वह उसे समझती है। वह जननी के प्रति आकर्षित होता है। दोनों का विवाह हो जाता है। कुछ परिस्थितियों के कारण जननी अपने पूर्व-प्रेमी के साथ मेल-जोल करने लगती है। इस वजह से दोनों की शादी टूट जाती है। यह घटना अर्जुन के दुःख का कारण बनती है। अपने अवसाद को दूर करने के लिए अर्जुन का डॉक्टर उसका इलाज करता है, और उसे उन छोटी कहानियों को पढ़ने की सलाह देता है जो उसने दो जोड़ों - वीरा-मीनाक्षी और माथी-प्रभा के बारे में लिखी थीं। इस तरह से तीन अलग-अलग कहानियों को एक ही फ़िल्म में दर्शाया गया है।

कथा-वैशिष्ट्य[संपादित करें]

इस फ़िल्म की ख़ास बात इसमें फ़िल्माई गई तीन अलग-अलग कहानियाँ हैं।

रिलीज़[संपादित करें]

यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को जीवा की कॉफी विद कधल और प्रदीप रंगनाथन की लव टुडे (2022 फिल्म) के साथ रिलीज हुई थी।[2][3]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "दुलकर सलमान'स नेक्स्ट विद रा कार्थिक टाइटल्ड 'वान' – टाइम्स ऑफ़ इंडिया". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. अभिगमन तिथि 31 दिसंबर 2018.
  2. "निथम ओरु वाणम' टू हिट स्क्रींस ऑन नव 4". आउटलुक इंडिया. अभिगमन तिथि 22 अक्तूबर 2022.
  3. "तमिल बॉक्स ऑफ़िस: लव टुडे हैज़ अ वैरी गुड वीकेंड विद ऐक्सिलेंट ट्रेंड, कॉफ़ी विद कधल एंड निथम ओरु वाणम दुल". पिंकीविल्ला.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]