नाहानी नदी
| नाहानी नदी | |
|---|---|
|
| |
| स्थान | |
| भौतिक लक्षण | |
| नदीमुख |
लिअर्ड नदी[1] 61°03′11″N 123°19′41″W / 61.05308°N 123.32813°W दक्षिण नाहानी नदीमुख |
• ऊँचाई |
350 m (1,148 ft)[2] |
| लम्बाई | 540 km (336 mi)[2] |
| जलसम्भर लक्षण | |
दक्षिण नाहानी नदी (अंग्रेज़ी: South Nahanni River) लिआर्ड नदी की एक बड़ी सहायक नदी है जो कनाडा के येलोनाईफ से ५०० किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यह नाहानी राष्ट्रीय उद्यान के मध्य से होकर गुजरती है। यह पश्चिम में मैकेन्ज़ी पर्वत और सेल्विन पर्वत से होकर बहती है और पूर्व में वर्जीनिया जलप्रपात की तरफ़ बधते हुए चौड़ी होती जाती है और अंतत: लिआर्ड नदी में मिल जाती है। नाहानी नदी का एक अनोखा भूगर्भीय इतिहास है। यह तब बनी थी जब यह क्षेत्र एक विस्तृत सपाट भूमि था। जैसे जैसे पर्वत ऊँचे उठे नदी ने अपनी विचित्र व विपथगामी प्रवाह को बनाए रखते हुए चट्टानों में चार गहरी घाटियाँ बना दीं।
डेन लोग और उनके पूर्वज नाहानी नदी के क्षेत्रों में हजारों सालों से रहते आए हैं। उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में यूरोपीय लोग यहां सोने की खोज में आए। १९५० में आर एम पैटरसन के डैङरस रिवर के प्राकशन के बाद से इस नदी को प्रचार मिला और यह आधुनिक दुनिया में जानी जाने लगी । तभी से नाहानी कनाडा की प्रमुख जंगली नदियों में से जानी जाती है और हर वर्ष हज़ारों पर्यटकों और जोखिम भरे खेल खेलने वाले नौसिखियों व अनुभवियों दोनों के लिये ही महत्वपूर्ण पड़ाव है।
प्रवाह
[संपादित करें]
नहानी नदी मैकेन्ज़ी के पहाड़ों पर माउंट क्रिस्टी के पश्चिमी ढ़लानों पर 1,600 मीटर (5,200 फीट) की ऊँचाई पर निकलती है। यह दक्षिण में युकोन-उत्तरपश्चिम प्रदेश की सीमा पर 10 किलोमीटर (6 मील) की दूरी तय करती है, और फिर उत्तरपश्चिम प्रदेश में मूज़ तालाबों के पास दक्षिण पूर्व की ओर मुड़ जाती है। यह सिल्विन पर्वतों में बहती है जहाँ इससे छोटी नाहानी नदी मिल जाती है।
बोलोना रिज़ के पूर्व में यह पश्चिम की तरफ मुड़ जाती है, और फिर दक्षिण-पूर्व की तरफ बढ़ जाती है। वैम्पायर चोटी के पूर्व में इसमें ब्रोकेन स्कल नदी का पानी मिलता है। नहानी राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश करने पर इसमें रैबिटकेटल नदी का पानी मिल जाता है। पूरे उद्यान में बहते हुए ये पूर्वी सीमा पर यह लिआर्ड के क्षेत्र और घुमावादार पर्वतों के बीच से गुजरती है। जैकफिश नदी का पानी लेने के बाद यह नाहानी बुट में फोर्ट लिआर्ड के 90 किलोमीटर (56 मील) उत्तर में 180 मीटर (590 फीट) की ऊँचाई पर लिआर्ड नदी में समा जाती है।
सहायक नदियाँ
[संपादित करें]इसकी सहायक नदियाँ निम्नलिखित हैं।
भूगोल और भूगर्भ
[संपादित करें]क्षेत्र का इतिहास में एक उष्णकटिबंधीय समुद्र के नीचे 550 मिलियन साल पहले शुरू हुआ। यहाँ बलुआ पत्थर और चूना पत्थर समुद्र द्वारा लगाए गए शक्तिशाली दबाव से गठित की एक तलछटी परत बन गई। अंततः यह समुद्र सूख गया, और यहाँ पर एक विस्तृत मैदान बना जिस पर नाहानी नदी प्रवाहित हुई।
नाहानी पहाड़ी नदियों के बीच में अद्वितीय है। यह नदी पर्वतों से बनने से पहले से मौजूद है इसलिये इसका बहाव भी पर्वतों के उठने के हिसाब से बदलता रहा है और मैदानी नदियों के जैसा है। पहाडों के उठने से नदी ने इनमें और आसपास गहरी घाटियाँ बना दी हैं।
इतिहास
[संपादित करें]जब यहां पहली बार यूरोपीय लोग आए तो उन्हें नदी तट पर डेन लोग रहते मिले। शुरुवाती 1823 में, हडसन बे कम्पनी के अलेक्ज़ेंडर मैक्लिऑड ने नदी के निचले क्षेत्र का अन्वेषण किया। [3] कम्पनी की इस क्षेत्र में रूचि तब समाप्त हो गयी जब उसे लगा कि नदी किनारे बहुत भारी संख्या में मूल निवासी नही रहते हैं, क्योंकि ये इतनी बड़ी जनसंख्या की मूलभूत आवश्यकताएँ पूरी नहीं कर सकती थी। साथ ही यहाँ से पश्चिम की तरफ जाने के लिये कोई बहुत अच्छा व छोटा रास्ता भी नहीं था। 1972 में उनके अंतिम अन्वेष्ण के दौरान प्रधानमंत्री पियर ट्रूडो यहाँ जीन पोइरेल के साथ इस क्षेत्र को और अच्छे से समझने आये। अपनी यात्रा पूरी होने के बाद उन्होंने नाहानी को कनाडा के लिये एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया।
1978 में यह उद्यान यूनेस्को का पहला विश्व विरासत उद्यान बना।
अर्थव्यवस्था
[संपादित करें]दक्षिण नहानी नदी पर निम्नलिखित हवाईअड्डे हैं:
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ उद्धरण त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;CRCA_NWTनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - 1 2 "South Nahanni River". Canadian Heritage River System. मूल से से 8 अक्तूबर 2006 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2006-10-23.
- ↑ करामान्स्की, थिओडोर (1983). Fur Trade and Exploration: Opening the Far Northwest. ओक्लाहामा विश्वविद्यालय प्रेस. ISBN 0-8061-1833-4.
- The Dangerous River. Adventure on the Nahanni. आर.एम. पैटरसन के द्वारा लिखित। "
और पढें
[संपादित करें]- "Nahanni National Park Reserve of Canada: Hydrology". पार्क्स कनाडा. 2003-12-11. 16 फ़रवरी 2005 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2006-10-23.
- मैक्क्रीडी, मैरी, ed. (1995). "South Nahanni River.". Canoeing Canada's Northwest Territories: A Paddler's Guide. Hyde Park, Ontario, Canada: Canadian Recreational Canoeing Association. ISDN 1-895465-09-5.
- हार्टलिंग, आर. नील (1998) [1993]. Nahanni: River of Gold, River of Dreams. मेरिकविले, ओंटारियो, कनाडा: Canadian Recreational Canoeing Association. ISBN 1-895465-06-0.
| South Nahanni River से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |