नवाक्शूत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नुआकशोत
Nouakchott / نواكشوط‎
नुआकशोत is located in मॉरीतानिया
नुआकशोत
नुआकशोत
मॉरीतानिया में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: मॉरीतानिया
जनसंख्या (२०१३): ९,५८,३९९
मुख्य भाषा(एँ): अरबी
निर्देशांक: 18°6′N 15°57′W / 18.100°N 15.950°W / 18.100; -15.950

नुआकशोत या नवाक्शूत (फ़्रांसीसी: Nouakchott न्वाक्शॉत, अरबी: نواكشوط ‎नवाक्शूत) पश्चिमी अफ़्रीका के मॉरीतानिया देश की राजधानी व सबसे बड़ा शहर है। सन् २०१३ में मॉरीतानिया की ३५ लाख की कुल जनसंख्या में से १० लाख लोग नुआकशोत में बसे हुए थे। यह अटलांटिक महासागर के किनारे देश के दक्षिणी भाग में स्थित है और सहारा रेगिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक गिना जाता है।[1] १९५८ तक यह एक छोटा सा गाँव था। उस वर्ष यह मॉरीतानिया की राजधानी चुना गया और यहा १५,००० लोगों के बसने की व्यवस्था की गई। १९७० के बाद मॉरीतानिया के कई इलाकों में सूखा पड़ता रहा है और उन क्षेत्रों से विस्थापित लोग अक्सर नुआकशोत आ जाते हैं जिस से यहाँ भीड़ और धरों की कमी दोनों बढ़ी हैं। यह एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है और नुआकशोत विश्वविद्यालय भी यहीं स्थित है।

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

नुआकशोत बर्बर भाषाओं के 'नवाकशूत' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है 'हवाओं वाली जगह'।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The Sahara: Facts, Climate and Animals of the Desert Archived 2016-03-03 at the वेबैक मशीन". LiveScience.com.
  2. "Mauritania Archived 2018-12-01 at the वेबैक मशीन". OTAL. Retrieved 2009-07-08.