धर्म योद्धा गरुड़
धर्म योद्धा गरुड़ | |
---|---|
चित्र:Dharm Yoddha Garud's Official Poster.jpg | |
शैली | हिन्दू पौराणिक |
निर्माता | अभिमन्यु सिंह |
आधरण | गरुड़ |
कथाकार | बृजमोहन पांडेय Screenplay
Dialogues
|
निर्देशक |
|
अभिनीत | नीचे देखें |
प्रारंभिक थीम | "Dharm Yoddha Garud" |
उद्गम देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिन्दी |
सीजन कि संख्या | 1 |
एपिसोड कि संख्या | 228 |
उत्पादन | |
निर्माता | अभिमन्यु सिंह रुपाली कादियान |
संपादक | शम्स मिर्जा प्रदीप रवानी |
कैमरा सेटअप | Multi- camera,Motion Capture Camera Technology |
प्रसारण अवधि | 22 मिनट |
निर्माता कंपनी | Contiloe Entertainment |
प्रदर्शित प्रसारण | |
नेटवर्क | सोनी सब |
प्रकाशित | 14 मार्च 2022 | -present
संबंधित |
धर्म योद्धा गरुड़ हिन्दी भाषा का एक भारतीय पौराणिक टेलीविजन धारावाहिक है। इसमें गरुड़देव की कहानी को दर्शाया गया है। इस शो में फैज़ल ख़ान, तोरल रासपुत्र, अंकित राज और विशाल करवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कॉन्टिलो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। यह शो 14 मार्च 2022 से सोनी सब पर प्रसारित किया जा रहा है।
कथानक[संपादित करें]
कहानी शुरू होती है गरुड़ के अपनी माँ विनता से मिलने के रूप में। वे दोनों आपस में काफी जुड़ाव रखते हैं और एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। गरुड़ अपने नाग (साँप) भाइयों और अपनी विमाता महारानी कद्रू से नफरत करता है क्योंकि वह गरुड़ की माँ विनता को सताती रहती है। वह हमेशा जानने की कोशिश करता है कि कैसे उसकी माँ कद्रू की दासी बन गयी। विनता नागों की वजह से बहुत डरी रहती है, खासकर कालिया की वजह से और गरुड़ उसे बचाने के लिए आता है और नागों तथा कद्रू को अपनी परम शक्ति दिखाता है। हालाँकि विनता गरुड़ को शान्त करती है।
पात्र[संपादित करें]
- फैज़ल ख़ान - गरुड़
- तोरल रासपुत्र - विनता / गरुड़ की माँ
- अंकित राज - कालिया
- विशाल करवाल - भगवान् विष्णु
- पारुल चौहान - कद्रू
- अंगद हसीजा - तक्षक के रूप में
- ऋषिकेश पांडे - ऋषि कश्यप[1]
- अमित भानुशाली - शेषनाग
- पियाली मुंशी - अदिति
- अभिनव कुमार - इंद्र देव
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "धर्म योद्धा गरुड़ (सब टीवी) सीरियल". Telly Celebs.