द फैबलमैंस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द फैबलमैंस

ओटीटी विमोचन पोस्टर
निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग
लेखक
  • स्टीवन स्पीलबर्ग
  • टोनी कुशनर
निर्माता
  • क्रिस्टी मैकोस्को क्राइगर
  • स्टीवन स्पीलबर्ग
  • टोनी कुशनर
अभिनेता
  • मिशेल विलियम्स
  • पॉल डानो
  • सेठ रोजन
  • गेब्रियल लाबेले
  • जुड हिर्श
छायाकार जानूस कामिंस्की
संपादक
  • माइकल कहन
  • सराह ब्रोशर
संगीतकार जॉन विलियम्स
निर्माण
कंपनियां
  • एंबलिन एंटरटेनमेंट
  • रिलायंस एंटरटेनमेंट
वितरक यूनिवर्सल पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • सितम्बर 10, 2022 (2022-09-10) (टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव)
  • नवम्बर 11, 2022 (2022-11-11) (अमेरिका)
लम्बाई
151 मिनट
देश अमेरिका
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $40 मिलियन[1][2]
कुल कारोबार $45.6 मिलियन[3][4]

द फैबलमैंस 2022 की अमेरिकी फिल्म है। इसका निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया है। इन्होंने टोनी कुशनर के साथ इसका सह-लेखन और निर्माण किया है।[5] यह फिल्म आत्मकथात्मक कहानी है जो स्पीलबर्ग की किशोरावस्था और फिल्म निर्माता के रूप में उनके शुरूआती वर्षों पर आधारित है। कथानक में काल्पनिक पात्र सैमी फैबलमैन महत्वाकांक्षी और युवा फिल्म निर्माता है। इसमें सैमी के रूप में गेब्रियल लाबेले, सहायक भूमिकाओं में मिशेल विलियम्स, पॉल डानो, सेठ रोजन और जुड हिर्श शामिल हैं। यह फिल्म स्पीलबर्ग के माता-पिता, लिआ एडलर और अर्नोल्ड स्पीलबर्ग की यादों को समर्पित है, जिनकी क्रमशः 2017 और 2020 में मृत्यु हो गई थी।[6]

द फैबलमैंस का प्रीमियर 10 सितंबर, 2022 को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में हुआ था। जहां इसने पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीता। यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा वितरित, यह फिल्म 10 फ़रवरी 2023 को भारत के सिनेमाघरों में जारी हुई थी। इसने सामान्य स्पीलबर्ग परियोजनाओं की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन किया। इसने केवल $4.5 करोड़ की कमाई की।

बहरहाल, इस फिल्म को आलोचकों से प्रशंसा मिली है। इसे नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू और अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट द्वारा 2022 की शीर्ष दस फिल्मों में से एक के तौर पर नामित किया गया है। इसने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (विलियम्स) और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (हिर्श) सहित सात नामांकन अर्जित किए। इसने 28वें क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में 11 नामांकन और 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में पांच नामांकन अर्जित किए। इसने फिर गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर - ड्रामा और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।[7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "'The Fabelmans' Projected to Make $4 Million in 600 Theaters This Weekend". World of Reel. November 30, 2022. अभिगमन तिथि March 3, 2023.
  2. "These Movies—'Babylon' To 'The Fabelmans' To 'She Said'— Bombed At The Box Office. Can Awards Season Change Their Luck?". Forbes. January 10, 2023. अभिगमन तिथि March 3, 2023.
  3. "The Fabelmans (2022)". Box Office Mojo. IMDb. अभिगमन तिथि August 30, 2023.
  4. "The Fabelmans (2022) - Financial Information". The Numbers. Nash Information Services, LLC. अभिगमन तिथि August 30, 2023.
  5. "Steven Spielberg Biopic स्टीवन स्पीलबर्ग की बायोपिक द फैबलमैंस को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन". जागरण. अभिगमन तिथि 29 जून 2023.
  6. Hammond, Pete (11 सितंबर 2022). "'The Fabelmans' Toronto Review: Steven Spielberg's Cinematic Memoir Becomes Glorious Tribute To Art And Family". Deadline Hollywood. अभिगमन तिथि 24 दिसंबर 2022.
  7. "The Fabelmans India Release गोल्डन ग्लोब में अवतार 2 को हराने वाली फिल्म इस तारीख को देश में होगी रिलीज". जागरण. अभिगमन तिथि 29 जून 2023.