सामग्री पर जाएँ

दिनमान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दिनमान
श्रेणियाँ समाचार पत्रिका
आवृत्ति साप्ताहिक
प्रकाशक बेनेट, कोलमैन ऐंड कंपनी लिमिटेड
स्थापना 1965
देश भारत
शहर नई दिल्ली
भाषा हिंदी
ISSN 0012-3005

दिनमान हिंदी की एक साप्ताहिक समाचार पत्रिका थी जिसकी स्थापना 1965 में हुई थी।[1] यह नई दिल्ली से बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी लिमिटेड (अब टाइम्स ग्रुप) द्वारा प्रकाशित की जाती थी।[2] [3] इस साप्ताहिक समाचार पत्रिका का संपादन आधुनिक हिंदी कविता और गद्य के पुरोधा सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' ने आरंभ किया था।[4] आरंभिक दौर में अज्ञेय के साथ पत्रिका का सहायक संपादन रघुवीर सहाय और मनोहर श्याम जोशी ने किया।[5][6] पत्रिका के आगे आने वाले संपादकों में कन्हैया लाल नंदन और सतीश झा शामिल थे।[7] इसके कुछ कार्मिकों ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक पहचान बनाई। इनमें कवि श्रीकांत वर्मा को 1976 में भारत की संसद के उच्च सदन, यानी राज्यसभा के लिए नामित किया गया।[8] वे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी सलाहकार थे। श्रीकांत वर्मा के अलावा पत्रिका से जुड़े कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना और आलोचक विनोद भारद्वाज, प्रयाग शुक्ल और उदय प्रताप ने भारत के प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' को अर्जित किया। इस पत्रिका को हिंदी पत्रकारिता में नई प्रवृत्तियों की स्थापक (ट्रेंडसेटर) माना जाता है।[9] इसने हिंदी नाट्य-आलोचना की विधा के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।[10]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. कृष्णमूर्ति, नाड़िगा (1966). Indian journalism; origin, growth and development of Indian journalism from Asoka to Nehru [अशोक से नेहरू तक भारतीय पत्रकारिता का उद्भव, विकास और उत्थान]. मैसूर: मैसूर विश्वविद्यालय. p. 150. ओसीएलसी 1086734.
  2. बॉकर, आर॰ आर॰ (1988). Ulrich's International Periodicals Directory, 1988-99 [उलरिच की अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका निर्देशिका, 1988-99]. Vol. 1 (27 ed.). बॉकर. p. 1629. ISBN 978-0-8352-2563-2.
  3. Press in India, Part 1 [भारत में प्रेस, भाग 1]. नई दिल्ली: भारत के समाचारपत्रों के पंजीयक का कार्यालय. p. 66. ओसीएलसी 5036921.
  4. पालीवाल, कृष्णदत्त (2010). अज्ञेय : विचार का स्वराज (प्रथम ed.). नई दिल्ली: प्रतिभा प्रतिष्ठान. p. 151. ISBN 81-88266-86-8.
  5. कुमार, कृष्ण, ed. (2003). रघुवीर सहाय संचयिता (पहला ed.). नई दिल्ली: राजकमल प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड. p. 9. ISBN 81-267-0661-9.
  6. रंजन, प्रभात (2013). पत्रकारिता के युग निर्माता : मनोहर श्याम जोशी (प्रथम संस्करण ed.). दिल्ली: प्रभात प्रकाशन. p. 47. ISBN 978-9350482568.
  7. अर्जुन, तिवारी (2022). हिन्दी पत्रकारिता का बृहद् इतिहास (अंग्रेज़ी भाषा में) (चौथा ed.). नई दिल्ली: वाणी प्रकाशन. p. 410. ISBN 978-81-7055-513-1.
  8. विनोद, भारद्वाज. बृहद आधुनिक कला कोश. नई दिल्ली: वाणी प्रकाशन. p. 16. ISBN 81-8143-491-9.
  9. "S. H. Vatsyayan" [सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन]. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर क्वाटर्ली. 31. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर: 308. 2004. आईएसएसएन 0376-9771. ओसीएलसी 2245565.
  10. "Sangeet natak" [संगीत नाटक]. संगीत नाटक (115–118). संगीत नाटक अकादमी: 17. 1995. आईएसएसएन 0036-4339. ओसीएलसी 1605157.