दक्षिणी विषुवतरेखीय जलधारा
दिखावट
दक्षिणी विषुवतरेखीय जलधारा, एक गर्म धारा है जो तीनों महासागरों - प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर - में पूर्व से पश्चिम की ओर विषुवत रेखा के दक्षिण में बहती है। इसकी उत्पत्ति का कारण इन क्षेत्रों में सन्मार्गी पुरवा पवनों को माना जाता है। ठीक ऐसी ही गर्म धारा पूर्व से पश्चिम की ही दिशा में उत्तरी गोलार्ध में भी बहती है जिसे उत्तरी विषुवतरेखीय जलधारा के नाम से जाना जाता है।