तीर्थपुरोहित

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

तीर्थपुरोहित किसी भी तीर्थ क्षेत्र का वह प्रधान पुजारी होता है, जो कि राजा या किसी अन्य यजमान का मुख्य पुजारी होता है तथा जो उनका यज्ञ, अनुष्ठान, कर्मकाण्ड आदि संपूर्ण करवाता है।

अर्थात किसी भी तीर्थ क्षेत्र में कर्मकांड तथा अनुष्ठान कराने के लिए जो पुरोहित होते है, उन्हें तीर्थपुरोहित कहा जाता है। राजा के भी तीर्थ पुरोहित होते थे, जिन्हें राज तीर्थपुरोहित कहा जाता था। तथा उनका विशेष महत्त्व होता था। तीर्थ पुरोहित का पद कुल परम्परागत चलता है। अतः विशेष कुलों के तीर्थपुरोहित भी नियत रहते हैं। उस कुल का जो तीर्थपुरोहित जो होगा वही उस कुल का सभी अनुष्ठान करवाएगा। किसी कारण वश वह कृत्य नही करा पाता, फिर भी वह अपना भाग लेगा, चाहे कृत्य कोई दूसरा ब्राह्मण ही क्यों न कराए।

इसी प्रकार तीर्थ पुरोहित उस तीर्थ स्थान में आप के रहने खाने पीने इलाज की सलाह और जेब कट जाने पर आपको आपके घर तक पहुंचाने का कार्य भी अपने पुत्रों की भांति ही किया करते हैं। इस लिए सदा याद रखें कि अपने कुल के राज तीर्थ पुरोहित के पास ही जाकर रूकें.