सामग्री पर जाएँ

तालमुद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

तलमूद (इब्रानी: תַּלְמוּד) इब्रानी बाइबिल के बाद यहूदी धर्म का दूसरा धर्मग्रंथ है। यह यहूदी धार्मिक दर्शन और यहूदी धार्मिक नियमों (हलाख़ा) का प्राथमिक स्रोत है।[1][2] इसका रचनाकाल ५वीं शताब्दी ई॰ू.॰से 3वीं सदी ई॰ तक का माना जाता है। तलमूद दो तरह के शास्त्रों का सम्मिलित रूप है।

इसका प्रथम भाग के शास्त्र मिश्नाह कहलाते है। मिश्नाह में यहूदी रीति रिवाजों का वर्णन किया गया है। तथा इसके दूसरे भाग के शास्त्र को गेमारा कहते हैं। गेमारा में यहूदी रब्बियों द्वारा सभी परम्पराओं पर लिखी गई टीकाएं शामिल हैं।

तलमूद दो प्रकार के है-

१.यरुशालेमी तलमूद

२.बेबीलोनीयन तलमूद

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Steinsaltz, Adin (2009). "What is the Talmud?". The Essential Talmud (30th anniversary ed.). Basic Books. ISBN 9780786735419.
  2. Neusner, Jacob (2003). The Formation of the Babylonian Talmud. Wipf and Stock Publishers. p. ix. ISBN 9781592442195.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]