सामग्री पर जाएँ

डेक्सट्रिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डेक्सट्रिन (Dextrins) स्टार्च और ग्लाइकोजेन के जलीय विश्लेषण द्वारा उत्पादित कम आण्विक भार वाला कार्बोहाइड्रेट समूह है।[1][2] डेक्सट्रिन α-(1→4) या α-(1→6) ग्लाइकोसिडिक आबन्ध द्वारा जुड़े डी-ग्लूकोज़ इकाइयों के बहुलक का मिश्रण है।

डेक्सट्रिन को एमिलेज़ जैसे प्रकिण्व का उपयोग करके स्टार्च से बनाया जा सकता है। इसका एक उदाहरण मानव शरीर में पाचन के दौरान और बीयर बनाने में अंकुरण एवं पाचन द्वारा होना है।[3] अम्लीय परिवेश में शुष्क गर्मी (ताप-विघटन या भूनना) से भी इसे निर्मित किया जा सकता है। इस प्रक्रिया की खोज सबसे पहले सन् 1811 में एडम-जीन बैप्टिस्ट बुयलन-लैंग्राज ने की थी।[4] तापीय विघटन प्रक्रिया का उपयोग औद्योगिक रूप से इसके निर्माण के लिए किया जाता है। ब्रेड के निर्माण के दौरान उसकी बेकिंग प्रक्रिया में सतह पर इसका निर्माण होता है जो स्वाद, रंग और कुरकुरेपन में योगदान देता है। डेक्स्ट्रिन का गर्मी से उत्पादन को पायरोडेक्सट्रिन (pyrodextrins) भी कहते हैं। अम्लीय परिवेश में भूनने के दौरान स्टार्च हाइड्रोलाइज हो जाता है, और छोटी-शृंखला वाले स्टार्च भाग α-(1,6) आबन्ध के साथ आंशिक रूप से विघटित स्टार्च अणु में फिर से जुड़ जाते हैं।[5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. An Introduction to the chemistry of plants - Vol II: Metabolic processes, P. Haas and T. G. Hill, London (Longmans, Green & Co.), 1913; pages 123-127
  2. Salway, JG. Medical Biochemistry at a Glance. Second Edition. Malden, MA (Blackwell Publishing), 2006; page 66
  3. Michael Lewis, Tom W. Young (2002), "Brewing", Kluwer Academic, ISBN 0-306-47274-0.
  4. Edme-Jean-Baptiste Bouillon-Lagrange, Revista CENIC Ciencias Biológicas, Vol. 44, No. 1, mayo-agosto, 2013
  5. Stephen, Alistair M.; Phillips, Glyn Owain; Williams, Peter Anthony (2006). Food polysaccharides and their applications. Food science and technology (2 ed.). Boca Raton: CRC press. pp. 92-99. ISBN 978-0-8247-5922-3.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]