ट्रेन टू बुसान
ट्रेन टू बुसान | |
---|---|
![]() फ़िल्म पोस्टर | |
निर्देशक | योन सांग-हो |
लेखक | पार्क जू-सुक |
निर्माता | ली डोंग-हा |
अभिनेता |
|
छायाकार | ली ह्युंग-ड्योक |
संगीतकार | जंग यंग-ग्यू |
निर्माण कंपनियां |
|
वितरक | नेक्स्ट एंटरटेनमेंट वर्ल्ड |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
118 मिनट[1] |
देश | दक्षिण कोरिया |
लागत | $85 लाख[2] |
कुल कारोबार | $9.85 करोड़[3] |
ट्रेन टू बुसान (अंग्रेज़ी: Train to Busan) 2016 की दक्षिण कोरियाई एक्शन हॉरर फ़िल्म है[4] जो येओन सांग-हो द्वारा निर्देशित है। फिल्म की मुख्य भूमिका में गोंग यू, जंग यू-मी, मा डोंग-सिओक, किम सु-एन, चोई वू-शिक, आन सो-ही, और किम यूई-सुंग हैं।[5] फिल्म का ज्यादातर हिस्सा सियोल से चलकर बुसान तक जाने वाली एक हाई-स्पीड ट्रेन पर आधारित है। इसी बीच देश में अचानक ज़ोंबियों का हमला शुरू हो जाता है और ट्रेन के यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
फिल्म का प्रीमियर 13 मई को 2016 कान्स फ़िल्मोत्सव के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में हुआ।[6][7][8][9] यह फिल्म 2016 की पहली कोरियाई फिल्म थी जिसने 1 करोड़ से अधिक थिएटर दर्शकों का रिकॉर्ड बनाया।[10][11]
कहानी
[संपादित करें]फंड मैनेजर सेओक-वू एक सनकी कामकाजी और तलाकशुदा पति हैं। उसकी बेटी सु-एन अपना जन्मदिन बुसान में अपनी मां के साथ मनाना चाहती है। अपने अपराधबोध से उबरते हुए वू अपनी बेटी को ट्रेन से बुसान ले जाने का फैसला करता है। अगले दिन वे बुसान जाने के लिए सियोल स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते हैं। ट्रेन के अन्य यात्रियों में सांग-ह्वा, उसकी गर्भवती पत्नी, एक हाई स्कूल बेसबॉल टीम के खिलाड़ी इत्यादि लोग शामिल थे। ट्रेन के रवाना होने से पहले एक अज्ञात बीमार युवा महिला बिना किसी की नजर में आए ट्रेन में सवार हो जाती है। अपनी बिमारी के कारण वह ज़ोंबी में बदल जाती है और एक ट्रेन परिचारक पर हमला कर देती है। ट्रेन परिचारक भी ज़ोंबी में बदल जाता है और देखते ही देखते यह संक्रमण पूरी ट्रेन में तेजी से फैलने लगता है।
ट्रेन के उस डिब्बे का पूरा समूह दूसरे डिब्बे में जाकर दरवाजों को बंद कर लेता है। इंटरनेट रिपोर्ट और फोन कॉल से पता चलता है कि एक महामारी पूरे देश में दक्षिण की ओर फैल रही है। ट्रेन चालक यात्रियों को सूचित करता है कि ट्रेन डेजॉन स्टेशन पर रुकेगी और वहां उनकी सुरक्षा के लिए सेना तैनात की गई है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "ट्रेन टू बुसान (15)". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन. 20 सितंबर 2016. Retrieved 26 जून 2023.
- ↑ नोह, जीन (13 अगस्त 2018). "'ट्रेन टू बुसान' के निर्देशक येओन सांग-हो सीक्वल पर काम कर रहे हैं". स्क्रीन डेली. मीडिया बिजनेस इनसाइट लिमिटेड. Retrieved 26 जून 2023.
- ↑ "बुसानहेंग (2016)". द नंबर्स. Archived from the original on 16 दिसंबर 2019. Retrieved 26 जून 2023.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "ट्रेन टू बुसान (2016) - येओन सांग-हो". आलमूवी. Retrieved 26 जून 2023.
- ↑ के, जेरमी (9 जून 2016). "वेल गो यूएसए एंटरटेनमेंट बोर्ड 'ट्रेन टू बुसान'". स्क्रीन डेली. Retrieved 26 जून 2023.
- ↑ "कान्स 2016: फ़िल्म महोत्सव ने आधिकारिक चयन लाइनअप का अनावरण किया". वेरायटी. Retrieved 26 जून 2023.
- ↑ "'ट्रेन टू बुसान' कान्स में प्रदर्शित होगी". द कोरिया टाइम्स. Retrieved 26 जून 2023.
- ↑ "'ट्रेन टू बुसान' में ज़ॉम्बीज़ प्रभावित करने में असफल रहे". Retrieved 26 जून 2023.
- ↑ चेन, हीदर. "ट्रेन टू बुसान : जॉम्बी फिल्म ने दक्षिण कोरिया में तहलका मचा दिया". बीबीसी न्यूज़. Retrieved 26 जून 2023.
- ↑ ""ट्रेन टू बुसान" दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली 2016 की पहली कोरियाई फिल्म है". सूंपी. Archived from the original on 10 अगस्त 2016. Retrieved 26 जून 2023.
- ↑ ब्यून, ही-वॉन. "कोरियाई फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर स्वर्णिम साबित हुईं". द चोसुन इल्बो. Retrieved 26 जून 2023.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- औपचारिक जालस्थल
- ट्रेन टू बुसान इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर
- ट्रेन टू बुसान रॉटेन टमेटोज़ पर
- ट्रेन टू बुसान मॅटाक्रिटिक पर