जोहान क्रूफ़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जोहान क्रूफ़
1974 में नीदरलैंड के साथ क्रूफ़
व्यक्तिगत विवरण
नाम हेंड्रिक जोहान्स क्रूज़फ़
जन्म तिथि 25 अप्रैल 1947[1]
जन्म स्थान एम्सटर्डम, नीदरलैण्ड
मृत्यु तिथि 24 मार्च 2016(2016-03-24) (उम्र 68)
कद 1.78 मीटर[2][3]
खेलने की स्थिति फॉरवर्ड

हेंड्रिक जोहान्स क्रूफ़ (अंग्रेज़ी: Hendrik Johannes Cruijff ) जिन्हें जोहान क्रूफ़ (अंग्रेज़ी: Johan Cruyff) के नाम से जाना जाता है, नीदरलैण्ड के एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर थे। सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले क्रूफ़ ने तीन बार (1971, 1973 और 1974 में) बैलोन डी'ओर का खिताब जीता।[4] उनकी खेल शैली और उनके कोचिंग विचारों के दूरगामी प्रभाव के कारण उन्हें आधुनिक फुटबॉल में सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक माना जाता है। एक मैनेजर के रूप में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सर्वकालिक महान फुटबॉल मैनेजरों में से एक माना जाता है।[5][6][7][8][9]

क्रूफ़ ने तीन गोल और तीन असिस्ट के साथ नीदरलैंड को 1974 फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया और उन्हें टूर्नामेंट के खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बॉल से पुरस्कृत किया गया।[10][11] यूएफा यूरो 1976 में तीसरे स्थान पर रहने के बाद बार्सिलोना के घर में उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाकर किए गए अपहरण के प्रयास के कारण क्रूफ़ ने 1978 फीफा विश्व कप में खेलने से इनकार कर दिया।[12] क्लब स्तर पर क्रूफ़ ने अपने करियर की शुरुआत अजाक्स से की जहाँ उन्होंने आठ इरेडिविसी खिताब, तीन यूईएफए चैंपियंस लीग और एक इंटरकांटिनेंटल कप जीता। अजाक्स के लिए 329 मैचों में उन्होंने 170 से अधिक असिस्ट के साथ 257 गोल किए।


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Johan Cruyff - Trainerprofil - DFB". dfb.de. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  2. Strack-Zimmermann, Benjamin. "Johan Cruijff (Player)". www.national-football-teams.com. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  3. "Johan Cruyff". worldfootball.net. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  4. मूर, रॉब; स्टॉकरमैन, कैरेल (21 जनवरी 2011). "European Footballer of the Year ("Ballon d'Or")". RSSSF. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  5. फीफा क्लासिक प्लेयर: नीदरलैंड्स' ग्रैंड मास्टर. फीफा.कॉम. Retrieved 14 जुलाई 2014.
  6. "Ossie Ardiles: Perfect XI". FourFourTwo. 1 अक्टूबर 2006. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  7. Classic Players – Johan Cruyff – I was there. FIFA.com; retrieved 14 जुलाई 2014.
  8. "Pep Guardiola: 'Forget about me, Johan Cruyff was the best manager'". The Irish Times. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  9. The Best x Players of the Century/All-Time Rsssf.com (5 फरवरी 2001); retrieved 18 जनवरी 2013.
    ""MENOTTI: ""Pelé fue el más grande"". अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  10. "The Netherlands' Grand Master". FIFA.com. Retrieved 15 मई 2014.
  11. "Total Legend: Remembering Johan Cruyff". The Analyst. 2022-03-24. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  12. "Why did Cruyff not play at Argentina 1978? | MARCA English". marca.com. 26 मार्च 2016. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]