जोशना चिनप्पा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(जोश्ना चिनप्पा से अनुप्रेषित)
जोशना चिनप्पा
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 15 सितम्बर 1986 (1986-09-15) (आयु 37)
चेन्नई, भारत
राष्ट्र  भारत
हाथ का इस्तेमाल दाएँ
महिला एकल
उच्चतम वरीयता 25 (अप्रैल, 2013)
वर्तमान वरीयता 26 (सितंबर, 2013)
खिताब 7
Updated on सितंबर, 2013.

जोशना चिनप्पा(जन्म: 15 सितंबर 1986) एक भारतीय महिला स्क्वॉश खिलाड़ी हैं। 2003 में अंडर 19 की कैटेगरी में ब्रिटिश स्क्वॉश चैम्पियनशिप जीतने वाली वे प्रथम भारतीय महिला बनीं। वे भारत की सबसे कम उम्र की नैशनल चैंपियन भी हैं।

वर्तमान में उनकी विश्व रैंकिंग 32 है। मई 2012 में वे चेन्नई ओपन भी जीत चुकी हैं।[1]

स्वर्ण पदक[संपादित करें]

ग्लासगो में चल रहे २० वें कामनवेल्थ खेलों में जोशना चिनप्पा एवं दीपिका पल्लीकल की जोड़ी ने ०२ अगस्त २०१४ को स्क्वैश में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड के स्क्वैश में वर्चस्व को तोड़ते हुए फाइनल में जेनी डुनकाफ एवं लाडरा मसारो की जोड़ी को लगातार ११-६, ११-८ से हराकर सफलता हासिल की। यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक महत्व की रही क्योंकि भारत नें इससे पहले स्क्वैश खेल में कोई भी पदक हासिल नहीं किया था।[2]


उपलब्धियाँ[संपादित करें]

  • एन एस सी सीरीज़ नं. 6 (टूर 12) 2009 - विजेता
  • ब्रिटिश जूनियर ओपन, 2005 – विजेता
  • एशियन जूनियर, 2005 – विजेता
  • विश्व जूनियर, बेल्जियम, 2005 – उप-विजेता
  • ब्रिटिश ओपन जूनियर, 2004 – उप-विजेता
  • एस ए एफ खेल, पाकिस्तान, 2004 – स्वर्ण
  • हाँग काँग इवेंट, 2004 – उप-विजेता
  • एशियन चैंपियनशिप, 2004 – काँस्य
  • मलेशियन जूनियर, 2004 – विजेता
  • भारतीय नैशनल जूनियर, 2004 – विजेता
  • भारतीय नैशनल सीनियर, 2004 – विजेता

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Joshna Chinappa". मूल से 24 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-06-10.
  2. स्क्वैश में जीता स्वर्ण पदक, अमर उजाला, नई दिल्ली, ०३ अगस्त २०१४, पृष्ठ १९