जॉब चार्नोक
(जॉब चार्नक से अनुप्रेषित)
जॉब चार्नोक | |
---|---|
जन्म |
स. 1630 लंदन, इंग्लैंड |
मृत्यु |
10 जनवरी 1693 कलकत्ता (अब कोलकाता), मुगल साम्राज्य |
व्यवसाय | प्रशासक और व्यवसायी |
प्रसिद्धि कारण | कलकत्ता का विकास |
हस्ताक्षर |
जॉब चार्नोक (अंग्रेजी: Job Charnock; जीवनकाल: 1630-1692) अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी का एक कर्मचारी और प्रशासक था। जॉब चार्नक को पारंपरिक रूप से कलकत्ता शहर जिसे अब कोलकाता कहा जाता है का संस्थापक माना जाता है। हालांकि, 16 मई 2003 के कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद उसका नाम उन सभी सरकारी दस्तावेजों से हटा दिया गया है जिनमें उसे कोलकाता के संस्थापक के रूप में दर्ज किया गया था।