जैरी माउस
| जेरी | |
|---|---|
| टॉम एंड जेरी पात्र | |
| निर्माता | |
जेरी माउस मेट्रो-गोल्डविन-मेयर की टॉम एंड जेरी अनिमेटेड फिल्म श्रृंखला के दो मुख्य पात्रों में से एक है। जेरी एक भूरे रंग का नौजवान चूहा है। जेरी का पात्र विलियम हैना और जोसेफ बारबेरा द्वारा निर्मित किया गया है। यह पात्र प्रथम बार मेट्रो-गोल्डविन-मेयर की एनिमेटेड लघु फ़िल्म पुस गेट्स द बूट में जिंक्स नामक चूहे के रूप में दिखाई दिया था। [1]
इतिहास
[संपादित करें]टॉम एण्ड जेरी कार्टून
[संपादित करें]"टॉम एण्ड जेरी" में जेरी एक अन्य पात्र (टॉम, जो कि एक बिल्ली है) के साथ जोड़ी में दिखाई देता है। "टॉम एण्ड जेरी" में दोनों पात्र, जेरी एवं टॉम, मूक हैं। मुख्यतः टॉम एवं जेरी एक दूसरे के विरुद्ध थे, परंतु कुछ मौकों पे उन्हें मित्रों की तरह भी देखा गया है।
टॉम एण्ड जेरी किड्स
[संपादित करें]1990 में, जेरी का यह संस्करण एक लाल रंग की टाई पहनता है और उसके सिर पर बालों का गुच्छा होता है[2]। वह अक्सर टॉम को परेशान करता है। कुछ प्रकरणों में, वह टॉम के मित्र की भूमिका मे भी दिखाई देता हैं।
स्वर अभिनेता
[संपादित करें]प्रारंभिक संस्करणों में जेरी मूक पात्र था, परंतु कुछ संस्करणों में जेरी बोल और गा सकता था। जेरी के पास पिछले कुछ वर्षों में कई स्वर अभिनेता रहे हैं जैसे कि विलियम हैना, हैरी लैंग, कैंट रॉजर्स, सारा बर्नर, इत्यादि।
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ Barbera, Joe (1994). My Life in 'Toons: From Flatbush to Bedrock in Under a Century. Atlanta, GA: Turner Publishing. pp. 73–76. ISBN 978-1-57036-042-8.
- ↑ Maltin, Leonard (1987) [1980]. Of Mice and Magic: A History of American Animated Cartoons. New York: Plume. pp. 306–309. ISBN 978-0-452-25993-5.