सामग्री पर जाएँ

जेना ओर्टेगा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जेना ओर्टेगा

2022 में ओर्टेगा
जन्म जेना मैरी ओर्टेगा
27 सितम्बर 2002 (2002-09-27) (आयु 22)
कोचेला वैली,कैलिफोर्निया, अमेरिका
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2012–वर्तमान

जेना मैरी ओर्टेगा (जन्म 27 सितंबर 2002) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक अपने करियर की शुरुआत एक बाल अभिनेत्री के रूप में की। उन्होंने हास्य श्रृंखला जेन द वर्जिन (2014-2019) में युवा जेन के रूप में अपनी भूमिका के साथ पहचान प्राप्त की। उन्हें सफलता डिज़्नी चैनल की श्रृंखला स्टक इन द मिडल (2016-2018) में हार्ले डियाज़ की भूमिका निभाकर मिली, जिसके लिए उन्होंने एक इमेज पुरस्कार जीता। ओर्टेगा ने 2019 में यू श्रृंखला की दुसरी कड़ी में ऐली अल्वेस की भूमिका निभाई और नेटफ्लिक्स की पारिवारिक फिल्म यस डे (2021) में भी अभिनय किया।[1]

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

जेना ओर्टेगा का जन्म 27 सितंबर 2002 को कोचेला वैली, कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। उनके पिता मैक्सिकन वंश के हैं और उसकी माँ मैक्सिकन और प्यूर्टो रिकान वंश की है। ओर्टेगा अपने करियर के कारण एक सामान्य जीवन शैली का आनन्द लेने से वंचित रह गई।[2] [3]

ओर्टेगा ने 2018 में फिल्म सेविंग फ्लोरा में डॉन नाम की मुख्य भूमिका निभाई, जो एक सर्कस मालिक की बेटी है। इस फिल्म को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली और उनके अभिनय की प्रशंसा की गई।[4]

ओर्टेगा ने नेटफ्लिक्स टीवी श्रृंखला वेंस्डे में वेंस्डे एडम्स की भूमिका निभाई, जिसे उन्होंने अपने जीवन का "नया अध्याय" कहा।[5] श्रृंखला में ओर्टेगा के प्रदर्शन की व्यापक रूप से प्रशंसा की गई और उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ।[6]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Listings | TheFutonCritic.com - The Web's Best Television Resource". www.thefutoncritic.com. Retrieved 2023-06-06.
  2. "Jenna Ortega Thinks She Could Be the One to Finally Take Down Joe Goldberg in 'You'". Cosmopolitan (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). 2021-04-07. Retrieved 2023-06-06.
  3. TootiFooti, Team (2024-04-07). "Jenna Ortega Hot Photos! 😍 Don't Miss Out On The Heat! - TootiFooti". tootifooti.com (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 8 अप्रैल 2024. Retrieved 2024-04-08.
  4. McNary, Dave (2017-08-04). "David Arquette, Jenna Ortega to Star in Elephant Drama 'Saving Flora'". Variety (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Retrieved 2023-06-06.
  5. Andreeva, Nellie (2021-05-19). "Jenna Ortega To Play Lead Wednesday Addams In Netflix's Live-Action Series From Tim Burton". Deadline (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Retrieved 2023-06-06.
  6. Nordyke, Kimberly (2023-01-11). "Golden Globes: Full List of Winners". The Hollywood Reporter (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Retrieved 2023-06-06.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]