सामग्री पर जाएँ

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट का लोगो
स्थापना 1 मई 1989
प्रकार लाभ निरपेक्ष संस्था
उद्देश्य विरासत संरक्षण
मुख्यालय मेन गार्ड, 13 जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर
स्थान
निर्देशांक 36°08′28″N 5°21′15″W / 36.141044°N 5.35418°W / 36.141044; -5.35418निर्देशांक: 36°08′28″N 5°21′15″W / 36.141044°N 5.35418°W / 36.141044; -5.35418
सेवित
क्षेत्र
जिब्राल्टर
आधिकारिक भाषा
अंग्रेज़ी
क्लेयर मोंताडो
जालस्थल www.gibraltarheritagetrust.org.gi

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट (अंग्रेज़ी: Gibraltar Heritage Trust) एक लाभ निरपेक्ष धर्मार्थ संस्था है जिसको संविधि द्वारा 1 मई 1989 में स्थापित किया गया था। संस्था का उद्देश्य औबेरियन प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर सांस्कृतिक प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा संरक्षित करना है।[1]

अनुदान और जिम्मेदारियाँ

[संपादित करें]

ट्रस्ट जिब्राल्टर की सरकार व निजी संस्थाओं के सहयोग के साथ जिब्राल्टर की विरासत को सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यटन उद्देश्यों के लिए संरक्षित व उसे बढ़ावा देने का कार्य करता है। ट्रस्ट अपना अनुदान विभिन्न स्रोतों द्वारा एकत्रित करता है, जैसे प्रदर्शनियों से मिला शुल्क, जिब्राल्टर टूरिस्ट बोर्ड द्वारा प्रबंधित सूचिबद्ध सम्पत्तियों में लगने वाले प्रविष्टि टिकट की बिक्री का हिस्सा, तथा दान आदि।[2] हालांकि जिब्राल्टर संग्रहालय का स्वामित्व सरकार के पास है, ट्रस्ट इससे जुड़े मामलों में एक महत्वपूर्ण सलाहकार की भूमिका निभाता है और संग्रह के विस्तार में अपनी सहायता देता है।[3]

ट्रस्ट महत्वपूर्ण इमारतों और संरचनाओं की सूची रखता है तथा उनके संरक्षण और मरम्मत के लिए सरकारी विभागों को सलाह देता है। जिब्राल्टर के दुगेरक्षक नगर और नौसेना अड्डे होने के लम्बे इतिहास के कारण ज्यादातर सूचिबद्ध संरचनाएँ सैन्य हैं, जिनमें रक्षात्मक दीवारें, गढ़, तोपखाने बैटरी आदि शामिल हैं। हालांकि इस सूची में प्राकृतिक आकर्षण जैसे गुफाएँ और असैन्य संरचनाएँ जैसे एतिहासिक गिरजाघर आदि भी शामिल हैं।[4]

कुछ पर्यटक आकर्षण जिनके संरक्षण और विकास का ट्रस्ट निर्देशन करता है है द रॉक के उच्च ढलानों पर अपर रॉक नेचर रिज़र्व में स्थित हैं। इनमें ऑ-हारेस बैटरी, नेपियर ऑफ़ मॅगडेला बैटरी पर स्थित 100 टन की बंदूक, प्रिन्सिस कैरोलीनस बैटरी पर स्थित मिलिट्री हेरिटेज सेंटर और पार्सनस् लॉज बैटरी शामिल हैं।[5] 1990 दशक के अंत में ट्रस्ट ने जिब्राल्टर में सबसे अधिक प्रभावशाली दिखने वाली बैटरीज़ में से एक पार्सनस् लॉज बैटरी की बहाली का इंतजाम किया था। 1884 में इस बैटरी पर 10 इंच (250 मि॰मी॰) थूथन को लोड करने वाली राइफल बंदूकें थी।[6] ट्रस्ट समुद्रतटीय किले को संचालित करता है जो आम जनता के लिए खुला हुआ है, जिसमें विभिन्न अवधियों की तोपें मौजूद हैं।[7]

सन्दर्भ

[संपादित करें]

ग्रन्थसूची

[संपादित करें]
  • "About the Trust". जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट. मूल से से 31 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 5 नवम्बर 2012.
  • Bennett, Matthew R.; Doyle, Peter (1998). Issues in Environmental Geology: A British Perspective. Geological Society. p. 110. ISBN 978-1-86239-014-0. अभिगमन तिथि: 5 नवम्बर 2012. {{cite book}}: Invalid |ref=harv (help)
  • Ehlen, Judy; Harmon, Russell S. (2001). The Environmental Legacy of Military Operations. Geological Society of America. p. 104. ISBN 978-0-8137-4114-7. अभिगमन तिथि: 5 नवम्बर 2012. {{cite book}}: Invalid |ref=harv (help)
  • Finlayson, Clive; Fa, Darren (2006-10-31). The Fortifications of Gibraltar 1068-1945. Osprey Publishing. p. 57. ISBN 978-1-84603-016-1. 1 जनवरी 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 नवम्बर 2012. {{cite book}}: Invalid |ref=harv (help)
  • "Gibraltar Heritage Trust Act 1989" (PDF). जिब्राल्टर की सरकार. मूल से (पीडीऍफ़) से 27 अगस्त 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 5 नवम्बर 2012.