सामग्री पर जाएँ

जापानी येन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जापानी येन
日本円 (जापानी)
¥2000 नोट में छपी सूरीमोनजापानी येन के 6 प्रकार के सिक्के
ISO 4217
कोडJPY (संख्यात्मक: 392)
इकाई
बहुवचनमुद्रा की भाषा में बहुवचन नहीं है।
चिह्न¥
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1100सेन (錢 या 銭)
11000रिन
बैंकनोट¥1000, ¥2000, ¥5000, ¥10000
सिक्के¥1, ¥5, ¥10, ¥50, ¥100, ¥500
जनसांख्यिकी
उपयोगकर्ता(एँ) जापान
जारी
केंद्रीय बैंकबैंक ऑफ जापान
जालस्थलwww.boj.or.jp
मुद्रकनेशनल प्रिंटिंग ब्यूरो
जालस्थलwww.npb.go.jp
टकसालजापान टकसाल
जालस्थलwww.mint.go.jp
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति0.5%
स्रोतद स्टेटिस्टिक्स ब्यूरो एंड द डायरेक्टर जनरल ऑफ पालिसी प्लानिंग, 2009 जनवरी अनु.

येन (जापानी: ?, प्रतीक: ¥; कोड: JPY; JP¥ के रूप में भी संक्षिप्त) जापान की मुद्रा है। यह अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद विदेशी मुद्रा बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी मुद्रा है। यह आरक्षित मुद्रा के रूप में भी अमेरिकी डॉलर, यूरो और पाउंड स्टर्लिंग के बाद व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती है।

उच्चारण और व्युत्पत्ति

[संपादित करें]

एन शब्द का अर्थ जापानी में गोल वस्तु है, जैसे की युआन शब्द का अर्थ चीनी में, जो जापान में तोकुगावा काल में प्रचलित गोल आकार के इंपीरियल चीनी सिक्कों के लिए प्रयुक्त की जाती थी। 1695 में, 元 (ghen) शब्द तांबे के सिक्कों के अग्रभाग पर चिह्नित किया जाने लगा। अंग्रेजी वर्तनी और उच्चारण में "येन" मानक है। इसकी वजह ईदो युग की समाप्ति से लेकर मीजी युग की शुरुआत तक जापान आने वाले अंग्रेजी वक्ताओं द्वारा इसे ऐसा ही बोला जाता था। 16 वीं सदी में जापानी "e (エ) / we (ヱ)" को (je) बोला जाने लगा और पुर्तगाली मिशनरियों ने इसे इसी तरह बोलना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद 18 वीं सदी के मध्य तक आधुनिक जापान में "e/we" को "e" बोला जाने लगा, हालांकि कुछ क्षेत्र में (je) का उच्चारण बरकरार रहा। इसके बाद मीजी युग के शुरुआती दौर में जेम्स कुर्तिस हेपबर्न द्वारा अपने जापानी और अंग्रेजी शब्दकोश में "e" को "ye" के रूप में प्रयुक्त किया, जो बाद में मानक बन गया।