जगति

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
खजुराहो का कन्दारिया महादेव मन्दिर 'जगति' के ऊपर निर्मित है।
सोमनाथपुरा का सममित स्थापत्य भी 'जगति' के ऊपर निर्मित है।

हिन्दू मन्दिरों के स्थापत्य के सन्दर्भ में जगति, भूमि से थोड़ा ऊपर स्थित वह चबूतरा है जिस पर हिन्दू, जैन या बौद्ध मन्दिर निर्मित होते हैं।[1] होयसला के मन्दिरों की पाँच प्रमुख विशेषताओं में जगति भी एक है। खजुराहो के मन्दिरों में भी जगति देखी जा सकती है। किन्तु उन मन्दिरों में जगति प्रायः नहीं पायी जाती जो चारों तरफ से दीवार से घिरे होते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Glossary". मूल से 2007-04-05 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-04-09.