चा युन-वू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चा युन-वू

2024 में चा जून
जन्म ली डोंग-मिन
30 मार्च 1997 (1997-03-30) (आयु 27)
गनपो, ग्योंगगी प्रांत, दक्षिण कोरिया
शिक्षा सुंगक्यंकवान विश्वविद्यालय
शिक्षा की जगह हनलिम मल्टी आर्ट स्कूल
पेशा
  • गायक
  • अभिनेता
ऊंचाई 183 से॰मी॰ (6 फीट 0 इंच)
हस्ताक्षर
वेबसाइट
औपचारिक जालस्थल

चा युन-वू (차은우; जन्म 30 मार्च, 1997) का वास्तविक नाम ली डोंग-मिन (कोरियाई: 이동민) है। वे एक दक्षिण कोरियाई गायक और अभिनेता हैं। वे दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड एस्ट्रो के सदस्य हैं।

जन्म तथा शिक्षा[संपादित करें]

चा युन-वू का जन्म 30 मार्च 1997 को ग्योंगगी प्रांत के गनपो शहर में हुआ था। [1][2] उन्होंने सूरी मिडिल स्कूल और सूरी हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2016 में हनलिम मल्टी आर्ट स्कूल से स्नातक किया था। [3] सुंगक्यंकवान विश्वविद्यालय से उन्होंने प्रदर्शन कला (परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स) में स्नातक किया। [4]

व्यवसाय[संपादित करें]

चा युन-वू ने फिल्म माई ब्रिलियंट लाइफ में एक अभिनेता के रूप में छोटी-सी भूमिका निभाई थी। उन्होंने अगस्त 2015 में वेब-ड्रामा टू बी कंटीन्यूड में एस्ट्रो के अन्य सदस्यों के साथ भाग लिया। [5] एस्ट्रो (साउथ कोरियाई बैंड) की शुरुआत 23 फरवरी 2016 को ईपी स्प्रिंग अप के साथ हुई थी। अगस्त में चा यून-वू ने चुसेओक उत्सव के एक विशेष किस्म के कार्यक्रम "रिप्लाईज़ दैट मेक अस फ़्लटर" में भाग लिया। सितंबर में उन्होंने चुसेओक के एक अन्य कार्यक्रम "बूमशकालका" में भाग लिया। चा यून-वू को 2016 से 2018 तक किम से-रॉन, ली सू-मिन और ज़ियोन के साथ म्यूज़िक कोर कार्यक्रम के होस्ट के रूप में चुना गया था।

वर्ष 2017 में यून-वू को केबीएस2 नाटक हिट द टॉप में काम करने का अवसर मिला।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. 판타지오. फैंटागियो (कोरियाई में). मूल से 25 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2018.
  2. [My Name] 아스트로 (2) 윤산하 진진 차은우. तेनेशिया (कोरियाई में). 23 सितंबर 2015. मूल से 15 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2018.
  3. [HD포토] 아스트로(ASTRO) 차은우, '풋풋한 눈웃음'(한림연예예술 고등학교 졸업식). टॉप स्टार न्यूज़ (कोरियाई में). 15 फरवरी 2016. मूल से 15 सितंबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2018.
  4. "훈남 선배의 정석" 아스트로 차은우, 캠퍼스에 '만찢남'이 떴다. हेराल्ड कार्पोरेशन (कोरियाई में). 23 सितंबर 2016. मूल से 8 फरवरी 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2018.
  5. [TD포토] 웹드라마 '투 비 컨티뉴드' 출연진 다함께 화이팅. टीवी डेली (कोरियाई में). 18 अगस्त 2015. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]