चंद्रमौली कुमार प्रसाद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
न्यायमूर्ति
चंद्रमौली कुमार प्रसाद

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
25 नवंबर 2014

पद बहाल
8 फरवरी 2010 – 14 जुलाई 2014

जन्म 15 जुलाई 1949 (1949-07-15) (आयु 74)
राष्ट्रीयता भारतीय

चंद्रमौली कुमार प्रसाद (चर्चित न्यायमूर्ति सी के प्रसाद, जन्म: 15 जुलाई 1949), भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष हैं। 23 मई, 2018 को केंद्र सरकार ने उन्हें लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए भारतीय प्रेस परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पूर्व वे नवंबर, 2014 में न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू के सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष बने थे। भारत में प्रेस के मानकों को बनाए रखने के साथ उनमें सुधार और इसके स्वतंत्रता के संरक्षण के उद्देश्य से प्रथम प्रेस आयोग की सिफारिश के आधार पर वर्ष 1966 में संसद द्वारा भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी। यह परिषद प्रेस काउंसिल एक्ट, 1978 के तहत कार्य करती है। [1]

इस नियुक्ति से पहले, उन्होंने 8 फरवरी 2010 से 14 जुलाई 2014 तक भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Hon'ble Mr. Justice Chandramauli Kumar Prasad" [माननीय श्री न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद] (अंग्रेज़ी में). भारत का उच्चतम न्यायालय. मूल से 30 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अप्रैल 2010.