सामग्री पर जाएँ

ग्वाटेमाली कुएत्जल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ग्वाटेमाली कुएत्जल
कुएत्जल ग्वाटेमाल्टेको (स्पेनिश)
चित्र:GuatemalanBanknoteQ100BothSides.jpg
ISO 4217
कोडGTQ (संख्यात्मक: 320)
उप इकाई0.1
इकाई
बहुवचनकुएत्जल्स
चिह्नQ
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1/100सेंटावो
बैंकनोट1, 5, 10, 20, 50, 100 कुएत्जल्स
सिक्के1 centavo, 5, 10, 25, 50 सेंटावोस, 1 कुएत्जल
जनसांख्यिकी
उपयोगकर्ता(एँ) ग्वाटेमाला
जारी
केंद्रीय बैंकबैंको डी ग्वाटेमाला
जालस्थलwww.banguat.gob.gt
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति11.47
स्रोतबैंको डी ग्वाटेमाला , सितंबर 2008.

कुएत्जल (आईएसओ 4217 कोड: GTQ) ग्वाटेमाला की मुद्रा है। यह ग्वाटेमाला के राष्ट्रीय पक्षी (रिस्प्लेंडेंट कुएत्जल) के नाम पर रखा गया है और 100 सेंट्स से विभाजित किया गया है। बहुवचन के रूप में कुएत्जल्स कहा जाता है। प्राचीन मायन संस्कृति में, कुएत्जल पक्षी के पूंछ का पंख मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। मुद्रा का नाम देश के मजबूत ऐतिहासिक पहलू के साथ-साथ ग्वाटेमाला के स्थानीय लोगों की ओर इंगित करता है।

राष्ट्रपति जोस मारिया ओरेल्लाना के कार्यकाल के दौरान 1925 में पेसो के स्थान पर कुएत्जल पेश किया गया। जिनकी तस्वीर एक कुएत्जल नोट के अग्रभाग पर नजर आती है। 1987 तक कुएत्जल संयुक्त राज्य अमेरिका डॉलर के समान और घरेलू बाजार में अमेरिकी डॉलर के बराबर मूल्य पर विनिमय किया जाता था। इसके पहले फ़्रांसीसी फ़्रैंक का प्रचलन था।