गोठवा गाँव, हंडिया (इलाहाबाद)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गोठवा ग्राम पंचायत (विकास क्षेत्र-हरिहरपुररानी) उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के मुख्यालय भिनगा से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिसे हाल ही में समग्र ग्राम (लोहिया ग्राम का) दर्जा प्राप्त हुआ है। इस ग्राम दो प्राथमिक विद्यालय -1 व 2 हैं तथा एक जूनियर हाईस्कूल है। गोठवा ग्राम सभा में गोठवा, जोगिनी, गंगापुरखर्च, तेलियनपुरवा, गोडधोई आदि गाँव आते हैं।

फसलें[संपादित करें]

गोठवा एंव आस-पास के क्षेत्रों में प्रमुख रूप से गेहूँ, धान, ज्वार, बाजरा, अरहर, सरसों, मेंथा आयल, गन्ना आदि फसलें ऊगाई जाती हैं।

प्राकृतिक स्थिति[संपादित करें]

यह ग्राम प्राक्रतिक रूप से काफी मनोरम है। यहाँ पर सागौन, पीपल, नीम, बरगद बबूल आदि पेड़ बहुतायत में पाये जाते हैं।

मिट्टी[संपादित करें]

यहाँ पर प्रमुख रूप से काली मिट्टी पायी जाती है। BY- विशेष प्रताप सिंह 'गोठवा'