गेट वे ऑफ इण्डिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

Gate way of INDIA गेटवे ऑफ इंडिया भारत के मुंबई (बॉम्बे) शहर में 20वीं सदी की शुरुआत में बनाया गया एक मेहराबदार स्मारक है। इसे दिसंबर 1911 में भारत की यात्रा पर आने वाले पहले ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम के सम्मान में स्ट्रैंड रोड के निकट बनवाया गया था।