गेझुन चोएक्यी न्यीमा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गेझुन चोएक्यी न्यीमा
चित्र:The 11th Panchen Lama Gedun Choekyi Nyima.jpg
११वें पंचेन लामा
'गेझुन चोएक्यी न्यीमा (१९९५ में)
जन्म 25 अप्रैल 1989
पदवी ११वें पंचेम लामा
according to the 14th Dalai Lama

गेझुन चोएक्यी न्यीमा (जन्म 25 अप्रैल, 1989, ल्हारी कंट्री तिब्बत[1]) तिब्बती बौद्ध धर्म के ११वें पंचेन लामा हैं, जिनका चुनाव दलाई लामा ने किया है। १४ मई १९९५ को १४वें दलाई लामा ने उन्हें ११वाँ पंचेन लामा घोषित किया था। लेकिन चीन की पंचेन लामा खोज के लिए निर्मित समिति ने इन्हें ११वाँ पंचेन लामा मानने से अस्वीकार कर दिया। [2] उनका चुनाव जब १४वें दलाई लामा ने किया उसके बाद चीन ने एक दिन उन्हें अपने 'अधिकार' में ले लिया और कहा कि यह उनकी सुरक्षा के लिए लिया गया है। [3][4] उन्हे १७ मई १९९५ के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है, न यह ही पता है कि उन्हें कहाँ रखा गया है।[3][4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Gedhun Choekyi Nyima – The Panchen Lama Archived 2019-09-16 at the वेबैक मशीन, United States Commission on International Religious Freedom
  2. "十年了:达赖指定的班禅今安在". मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 एप्रिल 2020. 生钦·洛桑坚赞说:“达赖擅自宣布的‘转世灵童’不具备任何入瓶掣签的条件。我们扎什伦布寺民主管理委员会班禅转世灵童寻访小组和广大僧众坚决不同意把他作为入瓶掣签候选灵童。”
  3. Gedhun Choekyi Nyima the XIth Panchen Lama turns 18: Still disappeared Archived 2019-03-27 at the वेबैक मशीन The Buddhist Channel, 25 April 2007
  4. "Tibet's missing spiritual guide". BBC News. 16 मई 2005. मूल से 23 सितम्बर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2010.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]