गाम्बिया नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
निओकोलो-कोबा राष्ट्रीय उद्यान से बहती हुई गाम्बिया नदी

गाम्बिया नदी, अफ़्रीका की एक प्रमुख नदी है, जो उत्तरी गिनी के फ़ोटा जालोन (Fouta Djallon) पठार से निकलकर १,१३० किमी पश्चिम में बहती हुई अंध महासागर में गिरती है। इस नदी का आधा भाग नौकायन के योग्य है।

यह नदी प्रमुखतः गाम्बिया नामक देश के नाम से जानी जाती है जो अफ़्रीकी मुख्यभूमि पर सबसे छोटा देश है और इस देश में नदी के निचले बहाव का आधा भाग और दो किनारे पड़ते हैं।

फ़ोटा जालोन से आगे बढ़ते हुए यह नदी उत्तर-पश्चिम में बहती हुई सेनेगल के टांबाकौन्डा प्रांत में प्रवेश करती है, जहाँ यह निओकोलो-कोबा राष्ट्रीय उद्यान (Parc National du Niokolo Koba) से बहती हुई निकलती है और फिर नीरी को और कोलोउन्तोउ नदियाँ इसमें मिलती हैं और फिर यह नदी गाम्बिया में फाटोटो नामक स्थान पर प्रवेश करती है। इस बिन्दू के बाद नदी आमतौर पर पश्चिम की ओर ही बहती है, लेकिन घुमावदार मार्ग से होती हुई यह महासागर में मिलने के स्थान पर लगभग १० किमी चौड़ी हो जाती है।

नदी के मुहाने पर जुफुरे नामक स्थान पर स्थित, जेम्स द्वीप, एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह स्थान दास-व्यापार के लिए प्रयुक्त किया जाता था।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]