गणितीय उपपत्ति
दिखावट
गणित में उपपत्ति अथवा गणितीय उपपत्ति (अंग्रेज़ी: Mathematical proof) एक गणितीय कथन के लिए निगमनात्मक तर्क है। तर्क में पूर्व से स्थापित शब्द जैसे प्रमेय आदि का उपयोग किया जा सकता है।
परिभाषा
[संपादित करें]पूर्वस्थापित अभिगृहीतों और प्रमेयों से पुष्ट अकाट्य प्रमाणों एवं सुसंगत तथ्यों के आधार पर प्रमेयों या गणितीय कथनों को सत्य सिद्ध करना गणित की उपपत्ति कही जाती है।