गजनी (2005 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गजनी
निर्देशक ए आर मुरुगादॉस
लेखक ए आर मुरुगादॉस
निर्माता सलेम चंद्रशेखरन
अभिनेता सूर्या
असिन
छायाकार आर. डी. राजशेखर
संपादक एंथनी
संगीतकार हैरिस जयराज
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 29 सितम्बर 2005 (2005-09-29)
लम्बाई
175 मिनट[1]
देश भारत
भाषा तमिल
लागत 7 करोड़[2]
कुल कारोबार 50 करोड़[3]

गजनी 2005 की तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे ए आर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और सलेम चंद्रशेखरन द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में सूर्या और असिन मुख्य भूमिका में हैं और प्रदीप रावत मुख्य खलनायक हैं। वहीं, नयनतारा और रियाज़ खान सहायक किरदार में हैं।[4] हैरिस जयराज ने संगीत तैयार किया है। जबकि आर. डी. राजशेखर और एंथोनी क्रमशः फिल्म के छायाकार और संपादक हैं।

फिल्म में, संजय रामास्वामी (सूर्या) एक प्रतिष्ठित व्यवसायी है। वह अपनी प्रेमिका कल्पना (असिन) की हत्या को रोकने का प्रयास करते समय मस्तिष्क की चोट का शिकार हो जाता है। फिर उसे भूलने की बीमारी हो जाती है। वह कैमरे की तस्वीरों और अपने शरीर पर बनाये गए टैटू की मदद से उसकी हत्या का बदला लेने के लिए निकलता है।

फिल्म का फिल्मांकन चेन्नई में हुआ था जबकि दो गाने स्विट्जरलैंड में फिल्माए गए हैं। इसे नवंबर 2005 में अल्लू अरविंद द्वारा तेलुगु में डब और जारी किया गया था। इसे 2008 में मुरुगादॉस द्वारा फिर हिन्दी में बनाया गया था। उसमें असिन, प्रदीप रावत और रियाज़ खान ने अपनी भूमिकाएं दोहराईं। जबकि सूर्या और नयनतारा की भूमिकाएं आमिर खान और जिया खान ने निभाईं। फिल्म की कहानी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म मेमेंटो (2000) से प्रेरणा लेती है।

निर्माण[संपादित करें]

जनवरी 2004 में अजित कुमार और ज्योतिका के साथ इस फिल्म की घोषणा की गई थी। लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। मार्च 2004 में एनआईसी आर्ट्स ने अजित कुमार के साथ इसी कहानी पर फिल्म के निर्माण की सोची और ज्योतिका की जगह असिन को ले लिया। हालाँकि ये बातचीत सफल नहीं हो पाई। फिर माधवन को लेने की बात चली लेकिन यह सुझाव भी असफल ही रहा। नवंबर 2004 में, यह घोषणा की गई कि इस परियोजना को सलेम चंद्रशेखर संभालेंगे और सूर्या इसमें प्रमुख भूमिका निभाएंगे।[5]

बाद में सूर्या को फिल्म के निर्माण से पहले अपना सिर मुंडवाना पड़ा। इस परियोजना में असिन ने अपनी भूमिका बरकरार रखी। जबकि श्रिया सरन और प्रकाश राज को फिल्म में अन्य भूमिकाएँ निभाने के लिए चुना गया।[6] बाद में श्रिया की जगह नयनतारा को ले लिया गया। श्रिया अन्य फिल्मों में व्यस्त हो गईं थी और फिर प्रकाश राज की जगह प्रदीप रावत ने ली। फिल्म का 11 फरवरी 2005 को चेन्नई के एवीएम स्टूडियो में कलाकारों की उपस्थिति में प्रमोचन हुआ था। अप्रैल 2005 की शुरुआत में फिल्मांकन शुरू हुआ और जुलाई 2005 में फिल्म का निर्माण पूरा हो गया।

इसके हिन्दी रीमेक की रिलीज के बाद क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म की सफलता के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मैंने सुना है कि यह बहुत सफल रही और मैंने सुना कि लोगों ने इसे पसंद किया। इसलिए मैं इसे किसी समय देखूंगा। मुझे इसकी जानकारी थी और मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"[7]

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Ghajini". British Board of Film Classification. मूल से 26 फरवरी 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 फरवरी 2022.
  2. "Suriya: Bollywood's hottest six-pack". मिंट. 2 अक्टूबर 2009. मूल से 19 March 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 सितंबर 2011.
  3. "சூர்யா...close up". Kungumam. 29 नवंबर 2020. मूल से 11 January 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 दिसंबर 2020.
  4. "Ghajini review. Ghajini Tamil movie review, story, rating". IndiaGlitz. 30 सितंबर 2005. मूल से 20 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2016.
  5. "Life Madurai : Surya's next project: Ghajini". द हिन्दू. 17 फरवरी 2005. मूल से 28 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2016.
  6. "Surya's new exciting film!". सिफ़ी. 7 जनवरी 2005. मूल से 20 अक्टूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 सितंबर 2011.
  7. "When Christopher Nolan opened up about Aamir Khan's Ghajini being 'inspired by' Memento: 'I heard it was successful'". हिन्दुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). 2020-04-10. मूल से 7 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-12-07.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]