सामग्री पर जाएँ

खुला हाथ स्मारक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
खुला हाथ
(ऑपन हैंड)

ऑपन हैंड स्मारक, चंडीगढ़, भारत
कलाकार लि कोर्बूजिए
वर्ष 1964 (1964)
परिमाप 26 m (85 फीट)
स्थान चंडीगढ़

30°45′32″N 76°48′26″E / 30.758974°N 76.807348°E / 30.758974; 76.807348निर्देशांक: 30°45′32″N 76°48′26″E / 30.758974°N 76.807348°E / 30.758974; 76.807348

खुला हाथ स्मारक या ऑपन हैंड मॉन्यूमेंट (अंग्रेज़ी: Open Hand Monument, फ़्रांसीसी: La Main Ouverte) एक भारतीय शहर और संघ राज्यक्षेत्र चंडीगढ़ में स्थित एक स्मारक है। यह लि कोर्बूजिए के द्वारा डिजाइन किया गया स्मारक है जिसका प्रतीकात्मक अर्थ है "एक खुला हाथ देने के लिये और लेने के लिये; शांति, समृद्धि और मानवता की एकता"।[1] लि कोर्बूजिए के कई ऑपन हैंड स्मारकों में सबसे बड़ा[2] यह स्थापत्य 26 मीटर (85 फीट) ऊँचाई वाला हैं जिसके धातु से निर्मित हिस्से की ऊँचाई 14 मीटर (46 फीट) है और यह हवा में चक्कर लगाने के लिये डिजाइन किया गया था।[1][3][4]


प्रतीकार्थ

[संपादित करें]

या चिह्न कोर्बूजिए के डिजाइनों की थीम का एक प्रमुख हिस्सा रहा है जो उनके लिये शान्ति और पुनर्स्थापन का प्रतीक था। कोर्बूजिए के अनुसार यह 'दूसरी मशीन क्रांति' का भी प्रतीक था।[2]

अवस्थिति

[संपादित करें]

ऑपन हैंड मॉन्यूमेंट चंडीगढ़ के राजधानी कॉम्प्लेक्स, जो सेक्टर १ में है, में मौजूद है और इसके पीछे हिमालय के शिवालिक श्रेणी की दृश्यावली दिखलाई पड़ती है। चंडीगढ़ शहर खुद आवागम के साधनों द्वारा कई मुख्य उत्तर भारतीय शहरों से जुड़ा हुआ है।

  1. 1 2 Betts & McCulloch 2014, p. 61-62.
  2. 1 2 Shipman 2014, p. 7.
  3. Jarzombek & Prakash 2011, p. 1931.
  4. "Capitol Complex". Tourism Department Government of Chandigarh. मूल से से 30 जून 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 मई 2016.

सन्दर्भ

[संपादित करें]