खरसुलिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

खरसुलिया (Kharsuliya) उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज विकास प्रखंड का एक गाँव है | यह अलीगंज और सराय अगहत मार्ग के मध्य स्थित है | इस गाँव में राजपूत जातियों का बाहुल्य है | यहाँ के वर्तमान ग्राम प्रधान श्रीमती सुसुमलता देवी है |

खरसुलिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गाँव:


१. नगला खेडा
२. नगला आलम
३. नगला सिमरा
४. नगला विष्णु
५. नगला गढा
६. गढ़ी
७. मढैया

ये गाँव एटा से लगभग 65 किमी पूर्व की ओर, फर्रुखाबाद से लगभग 45 किमी पश्चिम की ओर, तथा मैनपुरी से लगभग 35 किमी उत्तर की ओर है | साथ ही खरसुलिया में शाखा डाकघर भी है, जिसका पिन कोड २०७२५० है | ये गाँव जनसंख्या की द्रष्टि से जनपदों में प्रमुख है |

गाँव के दक्षिणी छोर पर विशाल हरित चारागाह (वन) है |

पडोसी गाँव:

१. नया गाँव
२. दादूपुर
३. सराय अगहत
४. कलुयाटील पुर
५. अकबरपुर
६. सिकंदरपुर
७. तम्रौरा
८. अलीपुर