सामग्री पर जाएँ

क्योगा झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
क्योगा झील
निर्देशांक1°30′N 33°0′E / 1.500°N 33.000°E / 1.500; 33.000निर्देशांक: 1°30′N 33°0′E / 1.500°N 33.000°E / 1.500; 33.000
प्रकारदरार घाटी झील
मुख्य अन्तर्वाहविक्टोरिया नील नदी
मुख्य बहिर्वाहविक्टोरिया नील नदी
जलसम्भर75,000 किमी²
द्रोणी देशयुगान्डा
अधिकतम लम्बाई~200 किमी
सतही क्षेत्रफल1,720 kमी2 (660 वर्ग मील)
औसत गहराई5.7 मीटर
सतही ऊँचाई1,034 मी॰ (3,392 फीट)
बस्तियाँसोरोटी, युगान्डा

क्योगा झील (अंग्रेज़ी: Lake Kyoga या Lake Kioga) अफ़्रीका के युगान्डा देश में स्थित एक बड़े आकार की लेकिन कम गहराई वाली झील है। १,७२० वर्ग किमी के क्षेत्रफल वाली यह झील १,०३४ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। नील नदी की विक्टोरिया नील नामक ऊपरी शाखा विक्टोरिया झील से निकलती है और क्योगा झील से गुज़रती हुई ऐल्बर्ट झील तक जाती है। क्योगा झील वैसे तो पूर्वी अफ़्रीकी दरार में स्थित है और महान अफ़्रीकी झीलों के क्षेत्रमंडल में ही पड़ती है, लेकिन इसका आकार इतना विशाल नहीं है कि इसे स्वयं महान अफ़्रीकी झीलों में से एक गिना जाए।[1]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]