सामग्री पर जाएँ

क्यूबन पेसो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
क्यूबन पेसो
peso cubano (स्पेनिश)
ची गुवेरा की फोटो वाला तीन पेसो बैंकनोट
ISO 4217
कोडCUP (संख्यात्मक: 192)
उप इकाई0.1
इकाई
चिह्न$ या $MN
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1/100सेंटावो
चिह्न
सेंटावो¢ या c
बैंकनोट
प्रायः उपयोगित$3, $5, $10, $20 & $50
दुर्लभतः उपयोगित$1, $100
सिक्के
प्रायः उपयोगित5¢, 20¢, $1, $3
दुर्लभतः उपयोगित1¢, 2¢, 40¢
जनसांख्यिकी
उपयोगकर्ता(एँ) क्यूबा
जारी
केंद्रीय बैंकसेंट्रल बैंक ऑफ क्यूबा
जालस्थलwww.bc.gov.cu
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति4.2%
स्रोतद वर्ल्ड फैक्टबुक, 2008 अनु.

क्यूबन पेसो (राष्ट्रीय पेसो भी कहा जाता है) क्यूबा की क्यूबन कन्वर्टेबल पेसो के अलावा दूसरी आधिकारिक मुद्रा है। इसे सौ सेंटावोस से समविभाजित किया जाता है। डॉलर्स को कभी पेसो कहा जाता है और क्यूबन कन्वर्टेबल पेसो को डालर कहा जाता है, जिससे भ्रम की स्थिति निर्मित होती है। क्यूबन राज्य कर्मचारियों को उनके मेहनताने का कुछ हिस्सा क्यूबन कन्वर्टेबल पेसो में तो बाकी हिस्सा सामान्य पेसों में दिया जाता है। जिन दुकानों में फल-सब्जी की बिक्री होती है, वहां सामान्य पेसो को, वहीं अन्य जगहों पर क्यूबन कन्वर्टेबल पेसो को स्वीकार किया जाता है।