सामग्री पर जाएँ

कैटरिओना ग्रे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कैटरिओना ग्रे

2021 में ग्रे
जन्म कैटरिओना एलिसा मैग्नेयोन ग्रे
6 जनवरी 1994 (1994-01-06) (आयु 32)
केर्न्स, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया
शिक्षा बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक
पेशा
  • मॉडल
  • गायिका
  • टेलीविजन हस्ती
कार्यकाल
  • 1999–2001
  • 2006–वर्तमान
पदवी
ऊंचाई 5 फीट 10 इंच[1]
हस्ताक्षर

कैटरिओना एलिसा मगनायोन ग्रे (English /ˈkætrɪɔːnəˌ kɑːt-/ KAT-ree-aw-nə,-_; तगालोग: [ˌkaːtɾiˈɔː.na]; जन्म 6 जनवरी 1994) एक फ़िलिपीनी सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता और मीडिया हस्ती हैं, जिन्हें मिस यूनिवर्स 2018 का खिताब जीतने के लिए जाना जाता है। वह मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली चौथी फ़िलिपीना हैं। इससे पहले उन्होंने मिस वर्ल्ड फिलीपींस 2016 और मिस यूनिवर्स फिलीपींस 2018 का खिताब भी जीता था। उन्होंने विश्व सुन्दरी 2016 में शीर्ष पांच में जगह बनाई थी।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

[संपादित करें]

कैटरिओना एलिसा मैगनायोन ग्रे का जन्म 6 जनवरी 1994 को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के केर्न्स शहर में हुआ था। उनके पिता इयान ग्रे स्कॉटिश मूल के ऑस्ट्रेलियाई हैं और माँ नॉरमिटा रगास मैगनायोन फिलीपींस के आलबाय प्रांत के ओआस शहर से हैं।[2][3][4][5][6] कहा जाता है कि ग्रे का नाम उनकी दादी कैथरीन ग्रे के नाम पर रखा गया था, जो 1952 में स्कॉटलैंड से पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में आकर बसी थीं।[7] वर्ष 1999 में, केवल पाँच साल की उम्र में ग्रे ने सिडनी में लिटिल मिस फिलीपींस प्रतियोगिता जीत ली थी।[8]

ग्रे ने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया के केर्न्स स्थित ट्रिनिटी एंग्लिकन स्कूल में की, जहाँ वह हाउस कैप्टन और स्कूल कोरस की सदस्य थीं।[9][10] उन्होंने बोस्टन, मैसाचुसेट्स के बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक से म्यूजिक थ्योरी में ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इसके अलावा, उन्होंने आउटडोर रिक्रिएशन में एक सर्टिफिकेट और चोई क्वांग-डो मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट भी हासिल की।[11][12] ग्रे अपने स्कूल के जैज़ बैंड की लीड सिंगर भी थीं और उन्होंने मिस साइगॉन जैसे स्थानीय नाटकों में अभिनय किया। हाई स्कूल से स्नातक करने के बाद वे मनीला चली गईं, जहाँ उन्होंने कमर्शियल मॉडल के रूप में काम करना शुरू किया।[13]

सौंदर्य प्रतियोगिता

[संपादित करें]

मिस वर्ल्ड फिलीपींस 2016

[संपादित करें]

मिस वर्ल्ड 2016

[संपादित करें]

बिनिबाइनिंग पिलिपिनस 2018

[संपादित करें]

मिस यूनिवर्स 2018

[संपादित करें]

मिस यूनिवर्स 2018 के पद पर रहते हुए

[संपादित करें]

मिस यूनिवर्स के बाद

[संपादित करें]

मनोरंजन कैरियर

[संपादित करें]

2020 में, ग्रे को टीवी 5 के वेरायटी शो संडे नूनटाइम लाइव! की प्रस्तुतकर्ताओं में से एक के रूप में पेश किया गया।[14] ग्रे ने मिस यूनिवर्स 2022 के फाइनल में ज़ुरी हॉल के साथ बैकस्टेज संवाददाता की भूमिका निभाई। उन्होंने 2023 में भी यह भूमिका दोहराई।[15] इसके अलावा, ग्रे ने 2023 एफआईबीए वर्ल्ड कप के लिए स्थानीय राजदूत के रूप में सेवा दी और टूर्नामेंट के फाइनल ड्रॉ में भाग लिया।[16][17]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

ग्रे को बारह वर्ष की उम्र में स्कोलियोसिस (रीढ़ की हड्डी के टेढ़ेपन) का निदान हुआ था, लेकिन उन्हें इस स्थिति के लिए बैक ब्रेस उपचार नहीं मिल पाया। उन्होंने 2024 में नेशनल स्कोलियोसिस मंथ के अवसर पर एक वीडियो के माध्यम से अपनी स्कोलियोसिस से जुड़ी अनुभवों को साझा किया।[18][19] ग्रे एक ईसाई हैं और 2024 में उन्होंने दोबारा बपतिस्मा लिया था।[20][21]

ग्रे 2012 से 2019 तक फिलीपीनी-जर्मन अभिनेता और मॉडल क्लिंट बॉन्डाड के साथ रिश्ते में थीं।[22] 23 मई 2020 को ग्रे ने फिलीपीनी-अमेरिकी अभिनेता सैम मिलबी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया।[23] ग्रे ने 16 फरवरी 2023 को मिलबी से अपनी सगाई की घोषणा की थी।[24] फरवरी 2025 में मिलबी ने उनके ब्रेकअप और सगाई टूटने की पुष्टि की।[25]

अगस्त 2024 में, ग्रे लंदन में छुट्टियां मना रही थीं, जब एक चोरी की घटना में उनके पासपोर्ट और उनके परिवार की चीजें चोरी हो गईं।[26]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Lugay, Elton (10 January 2019). "EXCLUSIVE: Up close with Catriona Gray". Philippine Daily Inquirer (अंग्रेज़ी भाषा में). May 15, 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 August 2019.
  2. Wang, Nickie (2018-12-17). "Catriona living mom's dream". Manila Standard. November 27, 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: December 20, 2018.
  3. "Cairns beauty Catriona Gray crowned Miss Universe Philippines 2018". The Cairns Post. 19 March 2018. October 18, 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: March 25, 2018.
  4. Anoc, Aimee (2024-01-07). "Catriona Gray surprised to get a debut-like birthday party at 30". www.gmanetwork.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-11-23.
  5. Afinidad-Bernardo, Deni Rose M. "In photos: Miss Philippines Catriona Gray at Miss Universe 2018 swimsuit competition". Philstar.com. अभिगमन तिथि: 2024-11-23.
  6. "Miss Universe 2018 Catriona Elisa Gray:Hail, the queen! | Philstar.com". www.philstar.com. अभिगमन तिथि: 2024-11-23.
  7. "Miss Universe 2018 winner: Miss Philippines Catriona Gray bags the title – Times of India ►". The Times of India. October 21, 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: December 20, 2018.
  8. "LOOK: Catriona Gray was once Little Miss Philippines". CNN Philippines (अंग्रेज़ी भाषा में). 10 April 2018. मूल से से 18 December 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 December 2018.
  9. "Trinity Anglican School, Cairns". www.facebook.com. February 2, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: December 20, 2018.
  10. "Qld beauty crowned Miss Universe Philippines". Central Telegraph. मूल से से 15 December 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 March 2018.
  11. Michelle Ewing, Cox Media Group National Content Desk. "Miss Universe 2018: Who is Miss Philippines Catriona Gray, this year's winner?". journal-news (अंग्रेज़ी भाषा में). April 13, 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 January 2019.
  12. "Thank God for Catriona Gray-Singer, Martial Artist, Advocate, And Now, Miss Universe Philippines". Esquiremag.ph. April 2, 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: March 25, 2018.
  13. "5 Things to Know About Miss Universe 2018 Catriona Gray". E! Online. 16 December 2018. April 3, 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: December 17, 2018.
  14. "LOOK: 'Sunday Noontime Live' debuts on TV5". rappler.com (अंग्रेज़ी भाषा में). 2020-10-18. July 11, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2020-10-18.
  15. Lim, Ron (2023-01-06). "Catriona Gray is this year's Miss Universe backstage host". GMA Network (अंग्रेज़ी भाषा में). January 8, 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2023-01-06.
  16. Agcaoili, Lance (25 August 2022). "Catriona Gray, Gilas legends named ambassadors for Fiba World Cup". Inquirer. November 30, 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 May 2023.
  17. "Nowitzki, Chot and FIBA Secretary General Zagklis over the moon after spectacular Draw". FIBA. 30 April 2023. May 8, 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 May 2023.
  18. Magbutay, Jessa M. (2024-07-01). "Catriona Gray on scoliosis: Early detection is important". SunStar Publishing Inc. (अंग्रेज़ी भाषा में). July 11, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2024-07-11.
  19. Cruz, Hazel Jane. "Catriona Gray opens up about scoliosis; shares tips for detecting early signs of the condition". www.gmanetwork.com (अंग्रेज़ी भाषा में). September 1, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2024-07-11.
  20. Severo, Jan Milo (2024-06-24). "Catriona Gray renews Christian faith | Philstar.com". www.philstar.com. September 1, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2024-07-11.
  21. Yap, Jade Veronique (2024-06-24). "Catriona Gray publicly declares Christian faith as she gets baptized anew". GMA News Online (अंग्रेज़ी भाषा में). July 11, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2024-07-11.
  22. "Catriona Gray confirms breakup with Clint Bondad". Rappler (अंग्रेज़ी भाषा में). July 11, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 February 2019.
  23. "'Worth every second of the wait': Sam Milby reveals relationship with Catriona Gray". ABS-CBN News (अंग्रेज़ी भाषा में). May 24, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 May 2020.
  24. "'Future Mrs. Milby': Catriona Gray, Sam Milby are engaged". ABS-CBN News (अंग्रेज़ी भाषा में). February 16, 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 February 2023.
  25. "Sam Milby and Catriona Gray's relationship: A timeline". Rappler. 20 February 2025. अभिगमन तिथि: 26 March 2025.
  26. Purnell, Kristofer (August 31, 2024). "Catriona Gray loses passport, belongings in London car robbery". The Philippine Star. August 31, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: August 31, 2024.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
सम्मान एवं उपलब्धियाँ
पूर्वाधिकारी
दक्षिण अफ़्रीका डेमी-लेई नेल-पीटर्स
मिस यूनिवर्स
2018
उत्तराधिकारी
दक्षिण अफ़्रीका ज़ोज़िबिनी टुन्ज़ी
पूर्वाधिकारी
राचेल पीटर्स
(कैमरिन्स सुर)
मिस यूनिवर्स फिलीपींस
2018
उत्तराधिकारी
गज़िनी गनादोस
(तालीसे, सेबू)
पूर्वाधिकारी
हिलेरी परुंगाओ
(न्वेवा विज्काया)
मिस वर्ल्ड फिलीपींस
2016
उत्तराधिकारी
लौरा लेहमैन
(मकाती)
मिस यूनीवर्स
1952 | 1953 | 1954 | 1955 | 1956 | 1957 | 1958 | 1959 | 1960
1961 | 1962 | 1963 | 1964 | 1965 | 1966 | 1967 | 1968 | 1969 | 1970
1971 | 1972 | 1973 | 1974 | 1975 | 1976 | 1977 | 1978 | 1979 | 1980
1981 | 1982 | 1983 | 1984 | 1985 | 1986 | 1987 | 1988 | 1989 | 1990
1991 | 1992 | 1993 | 1994 | 1995 | 1996 | 1997 | 1998 | 1999 | 2000
2001 | 2002 | 2003 | 2004 | 2005 | 2006 | 2007 | 2008 | 2009 | 2010 | 2011 | 2012 | 2013 | 2014 | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019 | 2020 | 2021 | 2022 | 2023 | 2024 | 2025
मिस यूनीवर्स संस्था | विजेता | विशेष पुरस्कार विजेता
मिस यूनीवर्स संस्करण | मेजबान एवं अतिथि कलाकार