केन-बेतवा लिंक परियोजना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

केन-बेतवा लिंक परियोजना मध्यप्रदेश की सर्वप्रथम परियोजना है, जिसका २००५ में में शुभारम्भ हुआ। जिसे २३१.४५ लम्बी नहर से जोड़ा जा रहा है । इस परियोजना से लभान्वित जिले टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और झांसी हैं। इसी परियोजना पर पन्ना राष्टीय उद्यान प्रभावित हो रहा है।

अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में जब देश की ३७ नदियों को आपस में जोड़ने का फैसला लिया गया , उनमे से एक यह भी थी। देश की इन ३७ नदियों को आपस में जोडने पर ५ लाख ६० हजार करोड़ रु .व्यय होने का अनुमान लगाया गया था। यह देश की वह परियोजना है,जिसे सबसे पहले शुरू होना है। परियोजना के सर्वेक्षण कार्य पर 44 हजार करोड़ रु ,व्यय किये जाने हैं। ६ हजार करोड़ लागत से इस परियोजना का मुख्य बाँध पन्ना टाइगर रिजर्व के ढोढन गाँव में बनना है। बाँध व नहरों के कारण सवा पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र नष्ट हो जाएगा , छतरपुर जिले के दस गाँव डूब जायेंगे।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]