सामग्री पर जाएँ

कुवैती दीनार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कुवैती दीनार
دينار كويتي (अरबी)
चित्र:1 Kuwait-Dinar(1994).jpg
1994 का एक दीनार
ISO 4217
कोडKWD (संख्यात्मक: 414)
उप इकाई0.1
इकाई
चिह्नد.ك
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1/1000फिल्स
बैंकनोट¼, ½, 1, 5, 10, 20 दीनार
सिक्के
प्रायः उपयोगित5, 10, 20, 50, 100 फिल्स्
जनसांख्यिकी
उपयोगकर्ता(एँ) कुवैत
जारी
केंद्रीय बैंकसेंट्रल बैंक ऑफ कुवैत
जालस्थलwww.cbk.gov.kw
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति3%
स्रोतद वर्ल्ड फैक्टबुक, 2006 अनु.

दीनार (अरबी: دينار, आईएसओ 4217 कोड KWD) कुवैत की मुद्रा है। यह 1000 फिल्स से समविभाजित है। यह दुनिया की सबसे उच्च मूल्य वाली मुद्रा है।

दीनार को 1961 में गल्फ रुपया के स्थान पर जारी किया गया था। शुरुआती दौर में यह एक पाउंड स्टर्लिंग के बराबर था, क्योंकि रुपए की कीमत एक शिलिंग 6 पेंस निर्धारित की गई थी, इसके परिणामस्वरूप परिवर्तन दर एक दीनार बराबर 13⅓ रुपए बनी।

1990 में इराक के कब्जे के दौरान कुवैती दीनार के स्थान पर इराकी दीनार जारी किया गया। कब्जे से छुटने के बाद कुवैती दीनार की नई श्रृंखला जारी गई है।