किल्लर कराओके

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

किल्लर कराओके एक अमेरिकी धारावाहिक है, जो एक गाने के खेल पर आधारित है। जिसमें कोई भी गाना गा सकता है, इसमें गाने के लिए कोई भी अभ्यास की आवश्यकता नहीं है, लेकिन इसमें गाना गाते समय रुकना नहीं है जब तक की गाना समाप्त न हो जाये। इसमें कुछ लोग गाना गाते हैं। इस कार्यक्रम में गाना गाते समय अनेक प्रकार के बाधाएँ बनाई जाती है जिससे गायक गाना छोड़ दे।[1]

प्रारूप[संपादित करें]

संस्करण 1[संपादित करें]

इस में कुल 6 लोग भाग लेते हैं और वे सभी गाना गाते हैं। जिसमें कुल तीन चरण होते है और सभी दो दो प्रतिभागी को एक एक चरण में गाना गाना होता है। जो भी सबसे अधिक में गाना गाने में सफल हो जाता है, वह जीत जाता है। यदि कोई भी प्रतिभागी 90 सेकंड से पहले अपना गाना रोक देता है तो वह प्रतियोगिता से हट जाता है। और यदि दोनों ही प्रतिभागी अपना गाना पूरा कर लेते हैं तो इसका फेसला जनता के मत के अनुसार होता है। जिसे अधिक मत मिलते हैं वह जीत जाता है।

संस्करण 2[संपादित करें]

इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जैसे बिजली का छटका देना या पानी डालना आदि। इसी के साथ इसमें यदि कोई गाने के बोल या ज़ोर से या धीरे भी बोलता है। उसे भी गिना जाता है। साथ ही इसमें मुख्य रूप से जनता के मत का ही उपयोग कर जीतने वाले प्रतिभागी को चुना जाता है। यदि कोई भी प्रतिभागी को कम मत मिलने से वह उसी समय बाहर हो जाता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]