किम जोंग-ह्युन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
किम जोंग-ह्यून

जुलाई 2017 में एसएम टाउन में जोंगह्युन लाइव
जन्म 08 अप्रैल 1990
सियोल, दक्षिण कोरिया
मौत दिसम्बर 18, 2017(2017-12-18) (उम्र 27)
सियोल, दक्षिण कोरिया
मौत की वजह चारकोल जलाकर आत्महत्या
पेशा
  • गायक-गीतकार
  • रेडियो होस्ट
  • लेखक
हस्ताक्षर

किम जोंग-ह्युन (8 अप्रैल 1990[1] - 18 दिसंबर 2017[2]) को जोंगह्युन के नाम से जाना जाता है। वे एक दक्षिण कोरियाई गायक-गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, रेडियो होस्ट और लेखक थे। वे नौ वर्षों तक दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड शाइनी के मुख्य गायक रहे। उन्होंने कोरियाई और जापानी दोनों भाषाओं में समूह के साथ बारह एल्बम निकाले। उन्होंने दो ईपी एल्बमों की रिलीज़ के लिए एसएम एंटरटेनमेंट के प्रोजेक्ट ग्रुप एसएम द बैलाड में भी भाग लिया।

व्यवसाय[संपादित करें]

जोंगह्युन एक एकल कलाकार भी थे, जिन्होंने जनवरी 2015 में अपना पहला ईपी एल्बम बेस निकाला। यह बिलबोर्ड वर्ल्ड एल्बम चार्ट और गॉन एल्बम चार्ट दोनों में नंबर एक पर पहुँच गया। 17 सितंबर 2015 को जोंगह्युन ने एक संयोजित एल्बम स्टोरी ऑप.1 जारी किया। उनका पहला स्टूडियो एल्बम शी इज़ 24 मई 2016 को रिलीज़ हुआ। उसके बाद उनका दूसरा संयोजित एल्बम, स्टोरी ऑप.2 24 अप्रैल 2017 को रिलीज़ हुआ। जोंगह्युन ने अपना पहला एकल संगीत कार्यक्रम द स्टोरी बाय जोंगह्युन 2 अक्टूबर 2015 को शुरू किया। इसके बाद बाद के वर्षों में तीन और संगीत कार्यक्रम हुए। उन्हें दक्षिण कोरिया के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक माना जाता था।[3] उन्हें अपने कलात्मक नियंत्रण और संगीत के निर्माण में भागीदारी के लिए भी काफ़ी प्रशंसा मिली।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. मार्क रसेल (29 अप्रैल 2014). के-पॉप नाओ!: द कोरियन म्यूज़िक रिवॉल्यूशन. टटल पब्लिशिंग. पृ॰ 67. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4629-1411-1. मूल से 27 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अक्तूबर 2016.
  2. "शिनी सिंगर जोंगह्युन: के-पॉप बॉय बैंड सुपरस्टार डाइस". बीबीसी न्यूज़. 18 दिसंबर 2017. मूल से 18 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2017.
  3. कॉंग, ताय-म्युंग (18 अक्तूबर 2015). 가요관계자들이 뽑았다! 아이돌 보컬 BEST 10 [पीपल इनवॉल्व्ड इन म्यूज़िक पिक्ड द बैस्ट 10 आईडल वोकलिस्ट्स]. टीवी रिपोर्ट (कोरियाई में). मूल से 31 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जुलाई 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]