किंकाकू जी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
क्योतो का किंकाकू-जी मंदिर
नक्शा
मानचित्र

किंकाकू जी (जापानी : 金閣寺?, शाब्दिक अर्थ : स्वर्ण मंदिर) जापान के क्योतो नगर में स्थित जेन बौद्ध मंदिर है। सुनहरे गुंबद वाला किंकाकू-जी मंदिर क्योको-ची तलाब के ठीक सामने बना है। इसके गुंबद और मंदिर की तालाब के पानी में पड़ने वाली छाया यहां के नजारे को और भी खूबसूरत बनाती है। ये बौद्ध मंदिर यहां की संस्कृति कितायामा बुंका का प्रतिनिधित्व करता है, जो पारंपरिक कुलीन संस्कृति और नई समुराई संस्कृति का मिश्रण है। इस तीन मंजिला मंदिर को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया है। यह प्राचीन क्योतो के १७ विश्व विरासतों में से एक है।

निर्देशांक: 35°02′22″N 135°43′43″E / 35.0395°N 135.7285°E / 35.0395; 135.7285