क़ैंची
| इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर २०१४) स्रोत खोजें: "क़ैंची" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
| यह लेख अंग्रेज़ी विकिपीडिया के तत्स्थानी लेख से अनुवादित करके विस्तारित किया जा सकता है। (सितंबर २०२६)
अनुवाद से पूर्व सम्बंधित महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देशों के लिए [दिखाएँ] पर क्लिक करें।
|

क़ैंची, हाथ से चलाया जाने वाला काटने का उपकरण है।
क़ैंची के दोनों भागों को अवपात ठप्पे (drop stamps) से गढ़कर बनाया जाता है। इसके लिए जो इस्पात काम में आता है, वह उस्तरे के इस्पात से घटिया होता है। गढ़ जाने के बाद दोनों भागों को कठोर इस्पात के पेंच द्वारा दो प्रकार से लगाया जाता है। प्रथम विधि में क़ैंची के दोनों फल एक दूसरे की ओर झुके रहते हैं, जिससे काटनेवाली धारों की समीपता बनी रहे।
अँगूठा और अँगुली फँसाकर सुगमता से कार्य करने के लिए क़ैंची के फल के दोनों सिरों पर धनुषाकार आकृति घातवर्ध्य ढलाई (malleable casting) के द्वारा बनाई जाती है ओर बाद में इस्पात का फल इन आकृतियों में लगा दिया जाता है। ऐल्यूमिनियम की धनुषाकार आकृतियाँ भी ठप्पा ढलाई (die casting) द्वारा तैयार कर फल में लगाई जाती हैं। ऐसी कैंचियाँ देखने में सुंदर और काम में हल्की होती हैं। बाल काटने, कपड़ा काटने, कसीदा तथा सलमा लगाने, बागवानी तथा शल्यचिकित्स आदि विभिन्न कार्यों के लिए विभिन्न आकृतियों की कैंचियाँ बनाई जाती हैं।