कवई (मछली)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कवई मछली

कवई एक मछली है। यह नदी तथा तालाब के जल में मिलती है। इसका शरीर छोटा एवं लगभग आयताकार होता है। इसका शरीर शल्कों से ढँका रहता है। इसकी पुच्छीय पख छोटी एवं गोलाकार होती है। इसकी पृष्ठीय एवं गुदीय पख दो-दो खंडों में विभक्त होती हैं। इसमें गिल्स के आलावा सहायक श्वसन अंग भी होता है और इसकी पार्श्व रेखा खंडित होती है। ये नमी वाले जगहों में मे भी चल सकती हैं पहले लोग कहते थे कि बारिश में ये पेड़ों पे चढ़ जाती थी, बिना जल के भी जल्दी ये मरती नही है