कर्ण अढाणी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कर्ण अदाणी
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा सीईओ एवं संपूर्ण समय निदेशक, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशियल इकोनोमिक जोन (APSEZ)
जीवनसाथी परिधि अदाणी[1]
बच्चे अनुराधा करण अदाणी[2]
माता-पिता गौतम अदाणी (पिता) एवं प्रीति अदाणी(माँ)[3]

कर्ण अदाणी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशियल इकोनोमिक जोन (APSEZ) लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। वह पर्ड्यू विश्वविद्यालय, इंडियाना, संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रबंधन में स्नातक हैं।[4] सन २०१६ में उन्होंने APSEZ के संचालन की ज़िम्मेदारी सँभाली।[5]

व्यवसाय[संपादित करें]

2009 में कर्ण ने गुजरात के मुंद्रा में बंदरगाह संचालन सीखकर अपने करियर की शुरुआत की तथा इसका रणनीतिक विकास भी किया। इसके पश्चात, उन्होंने कंपनी के विभिन्न बंदरगाहों एवं कंपनी के संचालन की ज़िम्मेदारी ली।[6] उत्तरोत्तर, APSEZL दो बंदरगाहों[7] से दस बंदरगाहों/ टर्मिनलों तक विस्तारित हो गया।[8]

1 जनवरी 2016 को कर्ण को अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशियल इकोनोमिक जोन लिमिटेड का सीईओ नियुक्त किया गया ।[9][10] जनवरी 2018 में, कर्ण अदाणी की अगुवाई वाली APSEZ ने 2 नए 8000 m3 ट्रेलिंग सक्शन हॉपर ड्रेजर्स (TSHD) संकलित किए जिसके कारण APSEZ देश के सबसे बड़े ड्रेजर बेड़े के रूप में विकसित हुआ।[11] अप्रैल 2018 में अदाणी अपोर्ट्स ने धामरा पोर्ट के चरण II का विस्तार उपस्थापित किया जिसका उद्घाटन 7 अप्रैल को ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने किया।[12]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

2013 में कर्ण अदाणी परिधि श्रॉफ से परिणय सूत्र में बँधे।[13] परिधि सिरिल श्रॉफ की पुत्री हैं जो लॉ फर्म अमरचंद और मंगलदास और सुरेश ए. श्रॉफ एंड कंपनी के मालिक हैं।[14]

जुलाई 2016 में युगल को पुत्री-सुख की प्राप्ति हुई।[15] कर्ण फॉर्मूला वन रेसिंग के शौकीन हैं[16] एवं टेनिस व गोल्फ भी खेलते हैं।[17]

पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ[संपादित करें]

  • 2014 – इकोनॉमिक टाइम्स अवार्ड्स - इमर्जिंग कंपनी (अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशियल इकोनोमिक जोन लिमिटेड)[18]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Amarchand Shroff daughter weds Adani son in high-powered ceremony". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  2. "Karan Adani's daughter has been named Anuradha".
  3. "Gautam Adani Biography". मूल से 3 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  4. "Karan Adani". मूल से 14 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  5. "Gautam Adani's son Karan Adani takes over as CEO of Adani Ports and SEZ". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  6. "Gautam Adani's son Karan Adani takes over as CEO of Adani Ports and SEZ". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  7. "Adani Ports and Special Economic Zone". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  8. "APSEZ set to become top container port operator". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  9. "Gautam Adani's son Karan Adani takes over as CEO of Adani Ports and SEZ". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  10. "Adani Ports get new CEO". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  11. "Adani Ports dredging fleet emerges as India's largest: APSEZ". मूल से 13 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  12. "Odisha CM Inaugurates Dhamra Port Phase II Expansion". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  13. "Adani household in celebration mode, Karan & Paridhi to become first-time parents". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  14. "Dispute over will rocks law firm Amarchand Mangaldas; Shardul & Cyril Shroff in legal battle over assets". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  15. "Daddy's day out: Karan Adani bonds with daughter on Jaipur vacation".
  16. "ABOUT KARAN ADANI". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  17. "Looking beyond Indian shores: Karan Adani". मूल से 29 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.
  18. "ET Awards 2014: Meet the winners". मूल से 23 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2020.