करैंजिडाए
करैंजिडाए Carangidae | |
---|---|
![]() | |
मालाबार ट्रेवाली (Malabar trevally) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii) |
गण: | पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes) |
उपगण: | परकोइडेई (Percoidei) |
कुल: | करैंजिडाए (Carangidae) राफ़ीनेस्क, १८१५ |
वंश | |
|
करैंजिडाए (Carangidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है जिसमें जैक मछलियाँ (Jacks) शामिल हैं। इस कुल में पोम्पानो, जैक मैकरल और स्कैड मछलियाँ भी सम्मिलित हैं। यह समुद्री मछलियाँ हैं जो अटलांटिक, प्रशांत और हिन्द महासागरों में पाई जाती हैं। करैंजिडाए कुल की मछलियाँ तेज़ तैरने वाली परभक्षी जातियाँ होती हैं जो रीफ़ों के ऊपर और खुले सागर में शिकार करती हैं और कुछ सागरतह में रेत में छुपे अकशेरुकों को खोदकर निकालती और खाती हैं।[1]
आकार[संपादित करें]
कुल की अधिकतर मछलियाँ २५ - १०० सेंटीमीटर तक लम्बी होती हैं। कुल की सबसे बड़ी मछली, बड़ी ऐम्बरजैक, २ मीटर तक लम्बी हो जाती है।
कुछ जातियों की चित्रदीर्घा[संपादित करें]
अफ़्रीकी पोम्पानो
Alectis ciliarisद्वीपीय ट्रेवाली
Carangoides orthogrammusमहान ट्रेवाली
Caranx ignobilis
वंश की सबसे बड़ी मछलीहिन्दी स्कैड
Decapterus russelliसुनहरी ट्रेवाली
Gnathanodon speciosusपायलटमीन
Naucrates ductorलुकडाउन
Selene vomerबड़ी ऐम्बरजैक
Seriola dumeriliजापानी जैक मैकरल
Trachurus japonicus
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Froese, Rainer, and Daniel Pauly, eds. (2013). "Carangidae Archived 2015-04-03 at the Wayback Machine" in FishBase. February 2013 version.