कदइसी विवसयी (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कदइसी विवसयी
चित्र:Kadaisi Vivasayi.jpg
थियेटर रिलीज़ पोस्टर
निर्देशक एम. मणिकंदन
लेखक एम. मणिकंदन
निर्माता एम. मणिकंदन
अभिनेता नल्लंदी
छायाकार एम. मणिकंदन
संपादक बी. अजिथकुमार
संगीतकार संतोष नारायणन
रिचर्ड हार्वे (संगीतकार)]]
निर्माण
कंपनी
जनजातीय कला उत्पादन
वितरक विजय सेतुपति प्रोडक्शंस]]
7सी एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 11 फ़रवरी 2022 (2022-02-11)
लम्बाई
144 मिनट
देश भात
भाषा तमिल

कदइसी विवसयी (अनुवाद-आख़िरी किसान) 2022 में आई एम. मणिकंदन की भारतीय तमिल भाषी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में नल्लंदी नाम का एक पचहत्तर वर्षीय किसान है। विजय सेतुपति और योगी बाबू ने इसमें सहायक भूमिका निभाई है।[1] मणिकंदन ने इस फिल्म का निर्माण किया है और उन्होंने सिनेकला का निर्देशन भी किया है। [2] कदइसी विवसयी 11 फरवरी 2022 को रिलीज़ हुई थी।[3] इसे व्यापक आलोचनात्मक प्रशंसा भी मिली लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

निर्माण[संपादित करें]

वर्ष 2016 के मध्य में पहली बार यह बताया गया था कि मणिकंदन ने अपने अगली परियोजना के लिए स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया है, जिसका नाम कदइसी विवसयी है और इसे इरोस इंटरनेशनल द्वारा निर्मित किया जाएगा तथा साल के अंत तक शुरू किया जाएगा;[4] लेकिन अज्ञात कारणों से फिल्मांकन में देरी हुई। बाद में मणिकंदन ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए 100 से अधिक गाँवों का दौरा किया, जिसमें एक वर्ष से अधिक का समय लगा। मुख्य किरदार के रूप में कई लोगों का ऑडिशन लेने के बाद मणिकंदन ने एक वास्तविक किसान को चुनने का फैसला किया क्योंकि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की ज़रूरत थी जो खेती जानता हो और "प्रकृति के साथ मिलकर रहता हो"। इसके लिए उन्होंने 85 वर्षीय नल्लंदी को चुना जो उन्हें मदुरै के पास एक गाँव पेरुंगमनल्लूर में मिला था;[5] नल्लंदी अपने हिस्से का पूरा काम किया लेकिन फिल्म की रिलीज़ से कुछ समय पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

संगीत[संपादित करें]

कदइसी विवसयी के बोल (स्कोर) संतोष नारायणन और अंग्रेज़ी संगीतकार रिचर्ड हार्वे ने लिखे थे। शुरुआत में मणिकंदन ने इलैयाराजा को संगीत निर्देशक के रूप में लिया था, जिन्होंने कुछ गाने और बैकग्राउंड स्कोर भी तैयार किया था। रिपोर्टों के अनुसार, मणिकंदन इलैयाराजा के संगीत से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने उनसे इसे फिर से तैयार करने के लिए कहा था जिसे बाद में अस्वीकार कर दिया गया। इसके फलस्वरूप इलैयाराजा की जगह संतोष नारायणन को ले लिया गया। इसके बाद इलैयाराजा ने निर्देशक के खिलाफ़ म्यूज़िक कंपोज़र एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई; [6] जिसे बाद में बताया गया कि सौहार्द्रपूर्ण ढँग से सुलझा लिया गया था।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "கடைசி விவசாயி". Virakesari.lk (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 1 जनवरी 2019.
  2. "हैड अप्रोच्ड रजनीकांथ फ़ॉर कदइसी विवसयी – डायरेक्टर मणिकंदन". thenewsminute.com. 6 जुलाई 2019. अभिगमन तिथि 28 अक्तूबर 2019.
  3. "विजय सेथुपति–स्टेयरर कदइसी विवसयी टू रिलीज़ फरवरी 11". उड़ीसा पोस्ट. 30 जनवरी 2022.
  4. के, जननी (23 अगस्त 2016). "मणिकंदन'स नेक्स्ट इज़ कदइसी विवसयी". डेक्कन क्रोनिकल (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 1 जनवरी 2019.
  5. सुगंथ, एम. "आई फ़ैल्ट द फ़िल्म वुड हैव अ वाइटर रीच इफ़ रजनीकांथ सर ऐक्टेट इन इट: मणिकंदन". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया.
  6. "इलैयाराजा लॉद्जेस कंप्लेंट अगेन्स्ट 'कदइसी विवसयी' डायरेक्टर". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 2 दिसंबर 2021. अभिगमन तिथि 4 दिसंबर 2021.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]