सामग्री पर जाएँ

ओहायो विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ओहायो विश्वविद्यालय (Ohio University; ओहायो या ओयू) संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहायो में एथेंस के मुख्य परिसर में स्थित सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है।[1] विश्वविद्यालय की कल्पना पहली बार सन् 1787 में संयुक्त राज्य अमेरिका के ट्रेजरी बोर्ड और ओहायो कंपनी ऑफ़ एसोशियेट्स के बीच हुये अनुबंध में की गयी थी। इसमें एक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कॉलेज की भूमि में एक स्थान अलग रखा गया। बाद में सन् 1802 में स्थानीय विधायिका और सन् 1804 में ओहायो जनरल असेंबली द्वारा इसका अनुमोदन किया गया।[2][3][4] विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों के लिए सन् 1809 में खोला गया।[5] ओहायो नदी के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में स्थापित होने वाला यह प्रथम विश्वविद्यालय था।[nb 1][4]

ओहायो विश्वविद्यालय में नौ परिसर, नौ स्नातक महाविद्यालय, एक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एक चिकित्सा महाविद्यालय और एक लोक मामलों का विद्यालय शामिल है। यह स्नातक अध्ययन के 250 से अधिक क्षेत्रों[6] के साथ-साथ प्रमाणपत्र, परास्नातक और डॉक्टरेट की उपाधियाँ भी प्रदान करता है।[7] यह ओहायो विश्वविद्यालय प्रणाली (यूनिवर्सिटी सिस्टम ऑफ़ ओहायो) में से एक है। विश्वविद्यलय उच्च शिक्षा आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है[8] और इसे "आर वन: डोक्ट्रेट यूनिवर्सिटिज़ – अत्यंत उच्च शोध गतिविधि" की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।[9] सन् 2020 के अंत तक एथेंस में विश्वविद्यालय में कुल 18000 से अधिक नामांकन हुये और सभी परिसरों के कुल नामांकन 30000 से अधिक थे।

ओहायो की इंटरकॉलेजियेट एथलेटिक टीमों को बॉबकैट्स के नाम से जाना जाता है और वे मिड-अमेरिकन कॉन्फ्रेंस के चार्टर सदस्यों के रूप में नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन (एनसीएए) में डिवीजन प्रथम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करती हैं।[10] ओहायो फ़ुटबॉल ने 2023 सीज़न तक 16 बाउल गेम्स में भाग लिया है। पुरुषों की बास्केटबॉल टीम ने एनसीएए डिवीजन प्रथम बास्केटबॉल टूर्नामेंट में 14 बार भाग लिया है, जिसमें उनकी सबसे हालिया उपस्थिति 2021 में है।[11]

टिप्पणी

[संपादित करें]
  1. विन्सेन्नेस विश्वविद्यालय की स्थापना 1801 में एक हाई स्कूल अकादमी के रूप में की गई थी, लेकिन इसे इंडियाना क्षेत्र का पहला (और पहला सार्वजनिक) विश्वविद्यालय 1806 तक नहीं बनाया गया, अर्थात ओहियो विश्वविद्यालय की अंतिम स्वीकृति के दो वर्ष बाद।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Carnegie Classifications | Institution Lookup". carnegieclassifications.iu.edu. नवम्बर 1, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मार्च 26, 2017.
  2. Act of February 18, 1804, 2 v. L.O. p. 193. Printed in full in A compilation of laws, treaties, resolutions, and ordinances: of the general and state governments, which relate to lands in the state of Ohio; including the laws adopted by the governor and judges; the laws of the territorial legislature; and the laws of this state, to the years 1815–16. जी॰ नाशी, स्टेट प्रिंटर. 1825. pp. 226–235.
  3. पीटर्स, विलियम ई॰ (1910). The Legal History of The Ohio University. द वेस्टर्न मेथोडिस्ट बुक कन्सर्न. pp. 86–87.
  4. 1 2 हूवर, थॉमस (1954). The History of Ohio University. एथेंस: द ओहायो यूनिवर्सिटी प्रेस. pp. 11–12, 16–19. 54-7172.
  5. बुरके, थॉमस एक्विन्स (सितम्बर 1996). Ohio Lands: A Short History (8th ed.). ओहियो ऑडिटर ऑफ़ स्टेट. Retyped & graphics rescanned by स्टीवर्ट-ज़िम्मेरमैन, मैग्गी (दिसम्बर 1997). "Ohio Lands – A Short History". मई 20, 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मार्च 27, 2011.
  6. "OHIO Majors – Undergraduate – Overview". मूल से से अगस्त 8, 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 12, 2015.
  7. "Degree Programs". मूल से से जुलाई 8, 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 12, 2015.
  8. "OHIO: EVPP – Accreditation of Ohio University". मूल से से दिसम्बर 29, 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 12, 2015.
  9. "Carnegie Classifications – Institution Profile". Indiana University Center for Postsecondary Research. नवम्बर 1, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जनवरी 27, 2022.
  10. "Official Site of The Mid-American Conference". मूल से से अक्टूबर 10, 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 12, 2015.
  11. "NCAA basketball tournament History". ESPN.com. मूल से से मार्च 19, 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 12, 2015.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]