ओलिवियर जीरू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ओलिवियर जीरू
2017 में फ्रांस के साथ जीरू
व्यक्तिगत विवरण
नाम ओलिवियर जोनाथन जीरू[1]
जन्म तिथि 30 सितम्बर 1986 (1986-09-30) (आयु 37)[2]
जन्म स्थान शैमबेरी, फ्रांस
कद 1.93 मीटर[3]
खेलने की स्थिति स्ट्राइकर
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लब एसी मिलान
नम्बर 9

ओलिवियर जीरू[4] (अंग्रेज़ी: Olivier Giroud) एक फ्रांसीसी पेशेवर फुटबॉलर हैं जो सीरी ए क्लब एसी मिलान और फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के लिए स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। वह फ्रांस के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

जीरू ने अपने क्लब करियर की शुरुआत फ्रांस के क्लब ग्रेनोबल से की थी और 2008 में 21 साल की उम्र में वो टूर्स फुटबॉल क्लब में शामिल हो गए। 2010 में लीग 2 के शीर्ष गोलस्कोरर होने के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द ईयर नामित किया गया। 2010 में वह €20 लाख के हस्तांतरण के साथ फ्रांस के क्लब मोंटपेलियर में चले गए और 2012 में लीग के शीर्ष गोलस्कोरर रहते हुए क्लब का पहला लीग 1 खिताब जीता। इसके बाद जीरू आर्सेनल में शामिल हो गए जहां उन्होंने आर्सेनल को नौ साल बाद खिताब जीतने में मदद की और तीन एफए कप जीतें। वह क्लब के अब तक के अठारहवें सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। जीरू ने 2018 में चेल्सी के साथ €2.07 करोड़ के हस्तांतरण पर अनुबंध किए तथा एफए कप, यूईएफए चैंपियंस लीग और यूईएफए यूरोपा लीग जीता। 2018–19 यूईएफए यूरोपा लीग में वह सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी थे। जीरू ने 2021 में एसी मिलान के साथ अनुबंध किया और क्लब के साथ 2021-22 सीरी ए खिताब जीता। यह क्लब का 11 साल में पहला लीग खिताब था।

जीरू ने 2011 में 25 साल की उम्र में फ्रांस के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया और तब से 120 से अधिक मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "यूईएफए चैंपियंस लीग 2021/2022 : ग्रुप स्टेज मैचडे से पहले बुकिंग सूची" (PDF). यूएफा. 17 नवंबर 2021. पृ॰ 2. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  2. "फीफा विश्व कप रूस 2018 : खिलाड़ियों की सूची : फ्रांस" (PDF). फीफा. 15 जुलाई 2018. पृ॰ 11. मूल (PDF) से 11 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  3. "ओलिवियर जीरू". चेल्सी एफ़.सी. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  4. वरूण शैलेश. "फीफा वर्ल्ड कप : इन खिलाड़ियों से खेल प्रेमियों को हैं ज्यादा उम्मीदें". आज तक. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]