सामग्री पर जाएँ

ऑल दैट ब्रीथ्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ऑल दैट ब्रीथ्स
निर्देशक शौनक सेन
निर्माता
  • शौनक सेन
  • अमन मान
  • टेडी लीफ़र
छायाकार
  • बेन बर्नहार्ड
  • रिजु दास
  • सौम्यानंद साही
संपादक
  • चार्लोट मुंच बेंग्टसेन
  • सह-संपादक: वेदांत जोशी
संगीतकार रोजर गौला
निर्माण
कंपनियां
वितरक
  • साइडशो
  • सबमरीन डीलक्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 22 जनवरी 2022 (2022-01-22) (सनडांस)
  • 21 अक्टूबर 2022 (2022-10-21) (थियेटर)[1]
लम्बाई
91 मिनट
देश
  • भारत
  • यूनाइटेड किंगडम
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
भाषा हिंदी
कुल कारोबार अनुमानित US$100,637[1]

ऑल दैट ब्रीथ्स शौनक सेन द्वारा निर्देशित 2022 की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। इसका निर्माण राइज फिल्म्स के बैनर तले शौनक सेन, अमन मान और टेडी लीफर द्वारा किया गया है। यह फिल्म मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद नामक भाइयों की कहानी पर आधारित है जो भारत में घायल पक्षियों को बचाते हैं और उनका इलाज करते हैं।[2]

22 जनवरी 2022 को फिल्म का विश्व प्रीमियर 2022 सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ जहां इस फ़िल्म ने विश्व सिनेमा डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता।[3] इसे कान फ़िल्मोत्सव के विशेष स्क्रीनिंग सेक्शन में भी प्रदर्शित किया गया जहाँ इसने गोल्डन आई पुरस्कार जीता। बाद में इसे एकेडमी अवार्ड फॉर बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फ़िल्म के लिए नामांकित किया गया।[4]

दो भाई सऊद और नदीम नई दिल्ली में पले-बढ़े है जहां वे काली चील से भरे आसमान को देखते है कि कैसे उनके रिश्तेदार इन शिकारी पक्षियों के लिए मांस फेंक रहे थे। मुस्लिम धर्म में मान्यता है कि चीलों को भोजन खिलाने से परेशानियां दूर होती हैं। नई दिल्ली के प्रदूषित और अपारदर्शी आसमान से अब पक्षी नीचे गिर रहे हैं और दोनों भाइयों ने घायल काली चीलों का देखभाल करना अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया है।[5]

प्रोडक्शन

[संपादित करें]

यह डॉक्यूमेंट्री नदीम शहजाद और मोहम्मद सऊद नामक दो भाइयों की कहानी है जो वज़ीराबाद, दिल्ली में एक पक्षी क्लिनिक चलाते हैं। यहां पिछले 20 वर्षों में 20,000 शिकारी पक्षियों का इलाज किया जा चुका है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "All That Breathes (2022)". बॉक्स ऑफ़िस मोजो. आईएमडीबी. अभिगमन तिथि 6 March 2023.
  2. रामनाथ, नंदिनी (25 जनवरी 2022). "'ऑल दैट ब्रीथ्स' में, पक्षियों को बचाने वाले भाई और मानव अस्तित्व के लिए संघर्ष". स्क्रॉल.इन (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 अप्रैल 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2022.
  3. देवधर, नीरजा (26 फरवरी 2022). "शौनक सेन ने बताया कि उनकी सनडांस पुरस्कार विजेता फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स एक पर्यावरण संबंधी डॉक्यूमेंट्री से कहीं अधिक है". फर्स्टपोस्ट (अंग्रेज़ी में). मूल से 18 अप्रैल 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2022.
  4. "2023 Oscars Nominations: See the Full List" (अंग्रेज़ी में). एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़. 24 जनवरी 2023. मूल से 8 फरवरी 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जनवरी 2023.
  5. "ऑल दैट ब्रीथ्स". सनडांस फिल्म फेस्टिवल. मूल से 4 मई 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2022.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]