सामग्री पर जाएँ

ऐडम मलिक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आदम मालिक
Adam Malik
आदम मालिक
आदम मालिक

पद बहाल
19711972
पूर्वा धिकारी Edvard Hambro
उत्तरा धिकारी Stanisław Trepczyński

इंडोनेशिया के तीसरे उप-राष्ट्रपति
पद बहाल
29 मार्च 1978  1983

जन्म 22 जुलाई 1917
मृत्यु 5 सितंबर 1984
नागरिकता इण्डोनेशिया
राष्ट्रीयता इण्डोनेशियाई
धर्म इस्लाम

आदम मालिक (इंडोनेशियाई: Adam Malik; 22 जुलाई 1917 – 5 सितम्बर 1984) इंडोनेशिया के एक वरिष्ठ राजनेता और इंडोनेशियाई पत्रकारिता के अग्रदूतों में से एक थे। वे अपने जीवन में इंडोनेशिया के व्यापार मंत्री, विदेश मंत्री और बाद में उप-राष्ट्रपति रहे। वे संयुक्त राष्ट्र की महासभा के 26वें अध्यक्ष रहे।

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

वह बातुबारा कबीले के एक बाटक मुस्लिम परिवार से हैं।

उन्होंने औपचारिक रूप से केवल प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुवात सुमात्रा के युवा संगठन पार्तिन्दो से की और 1934 में उसके क्षेत्रीय अध्यक्ष बने। उन्होंने 1946 में पर्ताई रक्यात और पर्ताई मुरबा की स्थापना की।[1]

गृहनगर छोड़ने के बाद मलिक ने एक पत्रकार के रूप में एक नौकरी की। मलिक ने इंडोनेशिया की स्वतंत्रता के लिए हुई प्रमुख घटनाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे नवंबर 1959 से 1963 तक इंडोनेशिया के सोवियत संघ और पोलैंड को राजदूत रहे।[2] वो इंडोनेशिया के व्यापार मंत्री रहे।[3] उन्हें मार्च 1966 में इंडोनेशिया का उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री बनाया गया।[4] वो दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन को जन्म देने वाले 8 अगस्त 1967 की बैंगकॉक घोषणा पर हस्ताक्षर करने वाले पाँच विदेश मंत्रियों में से एक थे।[5] वे 1971 से 1972 तक संयुक्त राष्ट्र की महासभा के 26वें अध्यक्ष रहे।[6] वे 29 मार्च 1978 से 1983 तक इंडोनेशिया के तीसरे उप-राष्ट्रपति रहे।[7]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. नैप p. 92
  2. निकिता कुरुशेव, सर्गेई कुरुशेव, जॉर्ज श्रीवर, स्टीफ़न शेनफील्ड (2007). Memoirs of Nikita Khrushchev: Statesman, 1953-1964. पॅन स्टेट प्रेस. p. 807. ISBN 9780271029351. अभिगमन तिथि: 22 दिसम्बर 2011.{{cite book}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link)
  3. क्राउच, p. 64
  4. क्राउच p. 330-331
  5. ASEAN (1978). 10 years ASEAN. ASEAN. p. 8. अभिगमन तिथि: 18 दिसम्बर 2011.
  6. "Adam Malik (Indonesia) Elected President of Twenty-Sixth Session of the General Assembly". un.org. 6 अगस्त 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 दिसम्बर 2011.
  7. नैप p. 92