सुआरेज़ बाओबाब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सुआरेज़ बाओबाब
Suarez baobab
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: पादप
अश्रेणीत: पुष्पी पादप (Angiosperms)
अश्रेणीत: युडिकॉट​ (Eudicots)
अश्रेणीत: ऐस्टरिड​ (Asterids)
गण: मैलवेलीस (Malvales)
कुल: मैलवेसिए (Malvaceae)
उपकुल: बोम्बाकोइडिए (Bombacoideae)
वंश: ऐडनसोनिया (Adansonia)
जाति: ऐडनसोनिया सुआरेज़ेन्सिस
A. suarezensis
द्विपद नाम
Adansonia suarezensis
पेरिए

सुआरेज़ बाओबाब (Suarez baobab), जिसका वैज्ञानिक नाम ऐडनसोनिया सुआरेज़ेन्सिस (Adansonia suarezensis) है, माडागास्कर की छह बाओबाब जातियों में से एक है। यह उत्तर माडागास्कर में तत्रस्थ है, यानि केवल उसी द्वीप पर पाया जाता है।[2][3][4]

शारीरिक विवरण[संपादित करें]

ग्रैण्डिडिएर सुआरेज़ेन्सिस वृक्ष की ऊँचाई 25 मीटर (82.0 फीट) तक होती है। इसका आकार बेलनाकार होता है। छाल का रंग हल्का-भूरा होता है, जिसके नीचे एक प्रकाश-संश्लेषण करने वाली हरी परत दिखती है। पत्ते हरे-पीले और 6 से 9 उंगलियों वाले हस्ताकार होते हैं। फूल अन्य बाओबाब जातियों की भांति एक ही रात को खिलते हैं, और मई के अंत से जुलाई के आरम्भ तक देखे जा सकते हैं। इनका परागण स्थानीय फलाहारी चमगादड़ करते हैं। इसके लटकते फलों का भार 1 किलोग्राम तक हो सकता है और यह नवम्बर में पकते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  2. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  3. "The Baobab: Fun Facts About Africa's Tree of Life". TripSavvy.
  4. "The baobab, a Malagasy tree".